TMC सासंद कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, कहा- दुष्कर्म कर भाजपा के लोग लगाते हैं जय श्री राम के नारे

बंगाल में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिस से पहले ही ममता सरकार यानी तृणमूल कांग्रेस की मूसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार विवादित टिप्पणी की। कल्याण बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए कुछ भी बोलते हुए कहा कि, बीजेपी पार्टी से जुड़े लोग जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं और बलात्कार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बलात्कार के आरोपी पंडितों के खिलाफ भाजपा के लोग काले झंडे लिए प्रदर्शन करते हुए क्यों नजर नहीं आते हैं? साथ ही तर्क देते हुए कहा कि ऐसा इसलिए होता नहीं होता क्योंकि ये पंडित इनकी पार्टी के ही होते हैं।

न ही सिर्फ भाजपा बल्कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर भी धावा बोला। कल्याण बनर्जी ने अधीर रंजन को लेकर कहा कि वे बंगाल में भाजपा के सबसे बड़े एजेंट हैं। साथ ही दावा करते हुए कहा कि वे वाम दलों और कांग्रेस का मेल नहीं होने देंगे क्योंकि वे भाजपा के सबसे बड़े एजेंट हैं। कल्याण बनर्जी यहां पर भी नहीं रुके आगे उन्होंने अर्जुन सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह सुपारी किलर हैं। साथ ही उनके मशहूर होने पर तर्क देते हुए कहा कि वे गुंडागर्दी के चलते इतना मशहूर हैं।

LIVE TV