
मुंबई। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज को बहुत कम दिन बचे हैं। जितना ही रिलीज की तारीख करीब आ रही है। फिल्म के मेकर्स हर अगले दिन नए नए सप्राइज से दर्शकों की बेचैनी बढ़ा रहे हैं। ट्रेलर और गानों के बाद टाइगर जिंदा है का प्रोमो लॉन्च हुआ है।
फिल्म की रिलीज में अब महज 9 दिन ही बाकी रह गए है। फैंस पर ये 9 दिन काफी भारी पड़ रहे हैं। उनके लिए एक एक पल का इंतजार सदियों के बराबर है। बीते दिन ही फिल्म का फुल म्यूजिक एल्बम रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘दुल्हन’ ने बिजनेसमैन से लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
म्यूजिक एल्बम के बाद और प्रोमों से पहले फिल्म की एक तस्वीर शेयर की गई थी। इस तस्वीर में बर्फीली जगह पर सलमान खान हाथों के कुल्हाड़ी पकड़े हुए थे और उनके सामने खूंखार भेड़िया खड़ा था। फिल्म का प्रोमो उसी तस्वीर की कहानी बयां कर रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘द रॉक’ ने किया खुशी का इजहार, बनने वाले हैं पिता
प्रोमो में सलमान और कुछ खूंखार भेडि़यों के बीच एक्शन सीन दिखाया गया है। इस एक्शन सीक्वेंस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी धमाकेदार होगी।
सलमान ने इस प्रोमो को ‘Bhediye anek hote hai .. lekin Tiger – Sirf ek .. Aa raha hu’ कैप्शन के साथ ट्विटर पर शेयर किया है। अली अब्बास द्वारा डायरेक्ट ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हागी।
Bhediye anek hote hai .. lekin Tiger – Sirf ek .. Aa raha hu #TigerZindaHai @TigerZindaHai @yrfhttps://t.co/zXHCs9zMZ2
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 13, 2017