भारत के इस राज्य में है समुद्र और झील का अनूठा संगम

भारत का पूर्वी राज्य ओडिशा देश का महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। जो अपनी रणभूमि के लिए बहुत जाना जाता है। इसी भूमि पर ही कलिंग युद्ध किया गया था। इस लड़ाई के बाद ही सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। इस युद्ध में भंयकर रक्तपात भी हुआ था। माना जाता है कि इस युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने फिर कभी भी हथियार नहीं उठाएं। इस युद्ध के साथ-साथ यहां पर और भी कई ऐतिहासिक स्थान है यहां का आप भ्रमण कर सकते हैं। यहां पर आपको कई प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन करने को मिलेंगे। इसलिए आज हम आपको ओडिशा राज्य के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।

कंजिया झील

कंजिया झील

ओडिशा घूमने की शुरुआत आप यहां की कंजिया झील से कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक झील है जो यहां की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। इस झील का पानी इतना ठंडा के कि आपको किसी भी मौसम में आंनद आ जाएगा। यहां की यह मुख्य झील 75 हेक्टेयर में फैली हुई है। यहां पर आप स्कूबा डाइविंग का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं। अगर आपको अपना एक यादगार सफर बनाना है तो आप एक बार यहां अवश्य आएं।

कंजिया झील

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2018: इसलिए भगवान कृष्ण को चढ़ाया जाता है छप्पन भोग

अंशुपा झील

यह भी यहां की प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यहां के आस-पास की हरी-भरी वनस्पतियां औऱ पहाड़ियों से घिरी यह झील राज्य के कटक जिले के अंतर्गत आती है। अपनी अदभुत सौंदर्य का नाते यह देश-भर में जानी जाती है। इसकी भौगौलिक संरचना लोगों को अपनी ओर खींचती है। यह झील राज्य की राजधानी से 50 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस झील के आस-पास प्रवासी पक्षियों का भी आगमन होता है। इस झील के पास स्थित सारदा पर्वत इस झील की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। मानसून के मौसम में इस नदी में पानी का स्तर बढ़ जाता है। जिस कारण यह झील और भी खूबसूरत नजर आने लगती है। यहां के आस-पास का माहौल आपको काफी सुकून देता है।

अंशुपा झील

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी 2018: देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

चिल्का झील

चिल्का झील अपने आप में ही काफी खास और प्रसिद्ध झील है। यह झील भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। इस समुद्र और झील के संगम को देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं। इस झील से करीब 150,000 मछुआरों को रोजगार मिला है। कई लोगों की जीविका इस झील से चल रही है। पर्यटन के लिहाज से यह झील भी काफी महत्वपूर्ण है। यह झील कई वनीय जीवों और वनस्पतियों को भी सुरक्षित माहौल प्रदान करती है। आप यहां कई जीवों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं।

चिल्का झील

LIVE TV