यह संकेत आपको करा सकते हैं यमराज के दर्शन

ज्यादातर महिलाएं अपनी सेहत को लेकर कम जागरुक होती हैं। उन्हें ना समय पर दवा लेना याद रहता है ना ही अपना खयाल खुद रख पाती है। महिलाओं का शरीर पुरुषों के शरीर से भिन्न होता है। उनकी जरूरतें भी पुरुषों के शरीर से भिन्न होती है। अगर आप पहले से ही जान जाए कि आपका शरीर किस ओर इशारा कर रहा है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होगा। शरीर के बदलाव आपको संकेत देते हैं कि आपकी सेहत ठीक नहीं है।

महिलाएं

होंठों का रंग बदलना

अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाओं और लड़कियों के होंठों के रंग बदल जाते हैं। होंठों का रंग गुलाबी फीका होने लगता है। होंठों के रंग के बदलने का कारण लिवर से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से मिलें।

यह भी पढ़ें : घर की रसोई में है एक ऐसी चीज जिससे जल्द ठीक होगी रात में खर्राटेों की समस्या

ब्रेस्ट का ढ़ीला होना

महिलाओं में यह समस्या आम होती है कि उनके ब्रेस्ट ढ़ीले होते हैं लेकिन इसको वह नजरअंदाज कर जाती हैं। ऐसा उनके कम पानी पीने के कारण होता है। पानी के ज्यादा सेवन से स्किन ढ़ीली और रुखी हो जाती है। इसलिए रोज एक निश्तित मात्रा में पानी का सेवन करें।

माइग्रेन की समस्या

आपके सिर दर्द और माइग्रेन का कारण केवल चनाव नहीं होता है। इसके कुछ खाने की चीजें भी जिम्मेदार होती है। संतरे का जूस, पनीर, नट्स, चॉकलेट आदि सिर दर्द का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुंह में मिठास घोल देगा ये सिक्स कप वंडर, गप्प से होगा अंदर

ब्रेस्ट से स्राव या खुजली

महिलाओं के स्तन उनके स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बताते हैं। हालांकि महिलाएं इन्हें अनदेखा कर देती हैं। अगर आपकी स्तन ग्रंथियों से स्राव हो रहा है तो यह हार्मोन्स के असंतुलन या ओवरी डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा स्तनों में खुजली होना ब्रा एलर्जी के कारण हो सकता है।

बेली फैट का बढ़ना

अगर आपका बेली फैट एकदम से बढ़ रहा है तो यह सोचने वाली बात है। इसका सबसे बड़ा कारण है आपकी स्लीपिंग हैबिट होना। आपके शरीर को काफी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको 8-9 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए। अगर आपके शरीर को पर्यात मात्रा में ऊर्जा नहीं मिलती है तो यह फैट के रूप में स्टोर होने लगती है।

LIVE TV