इस मानसून लहरा उठेंगे आपके बाल, दिखेंगे चमाचम

मानसून का मौसम आते-आते लड़कियों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश होने की बजह से बाल के संबंधित काफी सारी बीमारियां होने लगती है। यह मौसम होता ही ऐसा है इस मौसम में बालों को झड़ना, बालों का टूटना जैसी समस्या जन्म लेना शुरू कर देती है। लेकिन इस मानसून आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको आपके झड़ते बालों को रोकने के कुछ टिप्स देंगे।

मानसून

नींबू

नींबू हमारे शरीर को निखारने के साथ-साथ बालों को संवारने के लिए भी काफी अच्छा है। इसलिए आपको पांच चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच कच्चे चने का पाउडर इन सब को मिक्स करके अपने बालों में लगाना है। थोड़ी देर सूख जाने के बाद अपने बालों को ठंडे पीनी से धो लें। इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जाएगें।

कढ़ी पत्ता

कढ़ी पत्ते में ढेरों औषधीय गुण होते हैं। भारतीय भोजन में इसका प्रयोग सदियों से हो रहा है। आमतौर पर सुगंध और सजावट के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्यात आप जानते हैं कि यह आपके बालों की झड़ने की समस्याल को दूर कर उन्हेंई मुलायम और चमकीले भी बनाता है। इसके लिए कढ़ी पत्तों को नारियल के तेल में तब तक उबालें जब तक वह काली न हो जाए। फिर इन्हें बालों की जड़ों में लगाएं।

यह भी पढ़ें: डिलिवरी के बाद इन चीजों से रहें दूर, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

प्याज

प्याज में सल्फ र की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके प्रयोग से बालों का टूटना बंद हो जाता है। इसे प्रयोग करने के लिए सबसे पहले प्याज को काटकर उसके कई टुकड़े कर लीजिए। इसके बाद उसे जूसर में डालकर उसका रस निकाल लीजिए। प्याटज के रस में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर उन स्था नों पर लगाएं जहां बाल झड़ रहे हैं। इसके अलावा पूरे सिर में बालों की जड़ों में लगा सकते हैं। 30 मिनट बाद धो लें। आप इस प्य़ाज के रस का इस्तेमाल हफ्ते में दो-तीन बार कर सकते हैं।

मेथी

खाने में इस्तेमाल की जाने वाली मेथी में कई खजाने छुपे हुए हैं। मेथी के प्रयोग से आप अपने बालों को काफी खूबसूरत बना सकते हैं। मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ो को पोषण पहुंचाता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।बस इसके लिए मेथी को पूरी रात भिगो दीजिए फिर सुबह उसे गाढ़ी दही में मिला कर अपने बालों और जड़ो में लगाइए। बालों को धो लें, इससे रूसी और सिर की त्वचा के विकार समाप्तर होंगे।

उड़द

उड़द की दाल से आप अपने बालों को फिर से पहले जैसा बना सकते हैं। मानसून में आपके बाल बहुत खराब हो जाते हैं। झड़ते बालों के लिए उड़द की दाल वरदान से कम नहीं है। उड़द की दाल को उबाल कर पीस लीजिए, रात को सोने से पहले इस लेप को सिर पर लगाइए। कुछ दिनों तक करते रहने से बाल उगने लगते हैं और गंजापन समाप्त हो जाता है। बालों में लगाने के साथ-साथ इस मौसम में उड़द की दाल को अपने खाने में भी शामिल करें। ये बालों को जरूरी प्रोटीन और मिनरल्स देती है। अच्छे रिजल्ट्स के लिए इस दाल को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।

 

LIVE TV