केरल के इन शहरों में भी वहीं है खास बात एक बार आकर देखें

केरल में आपके घूमने के लिए बहुत कुछ है जिसे आप सभी अभी जानते भी नहीं हैं। तो इसलिए आज हम आपको इस राज्य की खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों में एक और शहर का नाम शुमार करना चाहते हैं। यह शहर लोगों के बीच खास पसंद किया जाता है। जो प्रकृति प्रमी हैं वह लोग एक बार इस स्थान पर जरूर आए और यहां की सच्चाई से वाकिफ हों। इसलिए आपकी कुछ मुश्किलों को हल करने के लिए आज हम आपके लिए इस केरल के इस शहर की कुछ जानकारी लेकर आए हैं।

केरल

आज हम बात करेंगे केरल के त्रिशूर चंलाकुड़ी की जो एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यहां पर पर्यटन दूर-दूर से आते हैं। यहां पर आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है। यहां पर घूमने-फिरने को देखते हुए काफी कुछ हैं। इस दौरान आपको यहां पर कई लोगों से भी मुलाकात होगी जो कि अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं तो आपको उनके साथ बात करने के लिए भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

चलाकुडी रिवर साइट

चलाकुडी भ्रमण की शरुआत आप यहां की खूबसूरत और महत्वपूर्ण चलाकुडी नदी की सैर से कर सकते हैं। यह नदी केरल में तीन जीलों से होकर गुजरती है, एक पलक्कड़, दूसरा त्रिशूर और तीसरा एरनाकुलम । यह एक खूबसूरत नदी है जिसके अद्भुत दृश्यों पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करते हैं। यह नदी तमिलनाडु के अन्नामलाई क्षेत्र से निकलती है। यह नदी अपनी खास जैव विविधता के लिए जानी जाती है। यहां मछलियों की 152 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से 89 ताजे पानी की प्रजातियां हैं। यहां के आसपास का नजारा बेहद आकर्षक है, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा उत्साहित करने का काम करता है। एक शानदर सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

केरल

ट्रंप ने विरोध प्रदर्शन के बीच पिट्सबर्ग के उपासनागृह का दौरा किया

वज़हचल जलप्रपात

चलाकुडी के पर्यटन आकर्षणों में आप यहां के आकर्षक जलप्रपातों की सैर का प्लान बना सकते हैं। वज़हचल यहां का आकर्षक वाटरफॉल है, जो यहां के घने जगलों के मध्य स्थित है। चालकुड मुख्य शहर से यहां तक दूरी मात्र 36 कि.मी की होगी। अथिराप्पिल्ली से यहां तक की दूरी मात्र 5 की है। चलाकुडी भ्रमण पर निकले पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। बहते पानी की शोर बहुत दूर तक सुना जा सकता है। खासकर मॉनसून के दौरान यह जलप्रपात भंयकर रूप धारण कर लेता है, जल का वेग बढ़ जाता है, इसलिए बारिश के दिनों में अगर आप यहां आएं तो अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

अथिराप्पिल्ली जलप्रपात

आप चलाकुडी के मुख्य आकर्षणों में यहां के आकर्षक अथिराप्पिल्ली जलप्रपात को देखने का प्लान बना सकते हैं। यह वाटरफॉल यहां की चलाकुडी नदी पर स्थित है और पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करता है। यह केरल के सबसे बड़े वाटरफॉल्स में गिना जाता है जो ऊंचाई 80 फीट की है। घने जंगलों के मध्य यह प्रकृति का एक खूबसूरत तोहफा है। यहां आप कई खास वनस्पतियों और जीवों को प्रजातियों को भी देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

#METOO: दबंग गर्ल भारत में बदलाव से ज्यादा शोरशराबा

पिशारिक्कल भगवती देवी

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप चलाकुडी के धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य उठा सकते हैं। पिशारिक्कल भगवती देवी एक प्राचीन अम्मन मंदिर है, जो 1000 साल पुराना बताया जाता है। यह मंदिर केरल स्थित मां दुर्गा के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आध्यात्मिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

 

LIVE TV