केरल के यह मशहूर किले जहां जाए बिना आप रह नहीं पाएंगे

भारत का दक्षिण राज्य अपने आप में ही बहुत खास है। यहां पर आने वाले पर्यटन हमेशा मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आज हम आपको केरल राज्य के कोल्लम के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर स्थित बंदरगाह प्राचीन काल से ही काफी चर्चा में रहता है। चूंकि यह समुद्री तट के किनारे बसा है। इसलिए यहां व्यापारिक गतिविधियां लंबे समय से होती है। केरल के कई शहरों के साथ कोल्लम भी सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां पर बहुत कुछ है जिसके बारे में आपको जानना जरूरी है।

कोल्लम

थंगासेरी किला

सिटी सेंटर से लगभग 8 कि.मी की दूरी पर थंगासेरी किला कोल्लम के तटीय भाग में स्थित है। इस किले को सेंट थॉमस फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्राचीन किला है, जिसका इतिहास 16 शताब्दी से संबंध रखता है। इस दौरान यह क्षेत्र पुर्तगालियों के नियंत्रण में था । अरब सागर के तट पर इस किले का निर्माण लाल बलूआ पत्थर और लाइम मोर्टार से किया गया था। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह किला काफी ज्यादा महत्व रखता है। इस किले के माध्यम से आप कोल्लम क्षेत्र पर विभिन्न बाहरी ताकतों ( पुर्तगाल, डच और अंग्रेज) के इतिहास के बारे में जान सकते हैं। हालांकि वर्तमान में यह किला मात्र खंडहर रूप में ही यहां मौजूद है, और भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के नियंत्रण में है। किले की तटीय भौगोलिक स्थित इसे एक शानदार पर्यटन स्थल बनाने का काम करती है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप पर आ सकते हैं।

इस गुमनाम सब्जी में भी छुपे हैं सेहत के अद्भुत खजाने, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

क्यों आएं थंगासेरी किला ?

इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह किला हमेशा से ही जाना जाता रहा है। यहां की भौगोलिक संरचना आपने आप में ही इतनी खास है कि इसके बारे में कुछ भी कहने का मतलब ही नहीं बनता है। आप इस शहर की तटीय खूबसूरती का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां का समुद्र का खूबसूरत नजारा आपको मानसिक और शारीरिक शांति का भी अहसास कराता है।  यहां पर आकर आपको अदभुद शांति का अहसास होगा। अगर काफी दिनों से काम कर करके थक गए हैं तो यह स्थान आपके लिए बहुत उपयुक्त है। आपको यहां पर अपनी पूरी जिन्दगी में एक बार तो जरूर आना चाहिए।

दिल टूटने से हो सकती है ये खतारनाक बीमारी

आने का सही समय

यह स्थान काफी गर्म करता है इसलिए यहां पर आने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का माना जाता है। इस समय यहां का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय पर आप यहां के आस-पास के और भी खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं।

LIVE TV