मौका देख शाह ने जड़ा सिक्सर, SC-ST के बाद लाए ये बड़ा ‘फैक्टर’

नई दिल्ली। एक ओर जहां SC/ST एक्ट पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दलितों का समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहने की बात की। वहीं अब उन्होंने ओबीसी वर्ग को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोल दिया।

बगावत ने बदला गेम, उपचुनावों में हार के बाद यहां फिर झटका खा गई भाजपा

अमित शाह

बता दें आगामी चुनावों के मद्देनज़र इस वक्त अमित शाह कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मौजूदा सिद्धारमैया सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा- उनकी सरकार सिर्फ काले कारनामों को लेकर ही जानी जाती है।

इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और हिंदुओं को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

पीएम का ऐलान- मोसुल पीड़ितों के रिश्तेदारों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

खबरों के मुताबिक़ अमित शाह कर्नाटक में ओबीसी कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

शाह ने कहा कि अब गरीबों का विकास भी होगा और उनकी स्थिति भी सुधरेगी। भारतीय जनता पार्टी उन गरीबों के विकास के लिए काम करेगी।

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ओबीसी का ध्यान रखते हुए 116 योजनाएं बनाई है। ये बात अलग है कि  कर्नाटक में बीजेपी की सरकार नहीं होने के कारण अभी तक केंद्र सरकार की सारी योजनाएं आप तक नहीं पहुंच पाई हैं।

उन्होंने कहा अब ऐसा नहीं होगा, अब जब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार आएगी तो यहां के समुदाय भी केंद्र की योजनाओं का फायदा उठा पाएंगे।

वहीं उन्होंने पिछड़े वर्ग को यह भी जताने की कोशिश करी कि मौजूदा सरकार ने उनका इस्तेमाल महज अपना वोट बैंक बनाने के लिए किया। इसके अलावा सिद्धारमैया सरकार को उनके हित का तनिक भी ख्याल नहीं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग का उपयोग सिर्फ वोट बैंक और चुनाव के लिए किया है। उन्होंने गरीबों और पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

देखें वीडियो :-

LIVE TV