राजस्थान के इस ‘बन्ना’ ने बनाई टीम इंडिया में जगह, जानें क्या है उसकी कहानी

नई दिल्ली। आप बन्ना को लेकर कन्फ्यूज हो गये होंगे, दरअसल राजस्थान लड़ाके को बन्ना और लड़की और बन्नी कहते है। तो असल मुद्दे पर एक लड़का है जो जिसकी क्रिकेट के लिये दिवानगी एकदम जोर भरे है। दिवानगी इसलिये नहीं की उसे की उसे सिर्फ क्रिकेट देखना है बल्कि इसीलिये भी की उसे एक दिन अपने देश के लिये खेलना है। और सपना पूरा होता है 1 सितम्बर को जब एशिया कप के लिये भारतीय टीम का ऐलान होता है।

खलील अहमद

 

इसमें एक नाम  राजस्थान के 20 साल के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद का। उनके पिता एक कंपाउडर हैं। खलील आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं। खलील ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में अपनी रफ्तार से लोगों को चौंका दिया था।

यह भी पढ़ेंः एशिया कप में रोहित शर्मा संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, विराट कोहली को दिया आराम

दरअसल खलील मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी तेज रफ्तार और बेहतरीन बाउंसर की वजह से चर्चा में आए। उनको अंडर 19 टीम में जगह मिली। इसके बाद वो आईपीएल में सिलेक्ट हुए।

खलील अहमद

बता दें कि 15 सितंबर से शुरू हो रहा है एशिया कप जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गयी है। मने विराट को आराम दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः एशियन गेम्स में पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने जीता ब्रांज

गौरतलब है कि एशिया कप  भारत ने पिछली बार 2016 में मेजबान बांग्लादेश को हराकर इसे जीता था। भारत अब तक सर्वाधिक 6 बार एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन रहा है। 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पांच खिताब श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को दो बार चैंपियन बनने में कामयाबी मिली है।

LIVE TV