गवर्नर के सामने येदियुरप्पा ने ठोंका सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे शपथ!

बेंगलोर। मई की तेज गर्मी में 16 मई की सुबह तापमान बढ़ने के साथ ही कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गलियां गरम हो गई है हर गली से गरम-गरम खबरें आ रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ बी.एस. येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलने पहुंच गए हैं। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राजभवन पहुंचे येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार भाजपा ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि कल के दिन वो सीएम पद की शपथ लेंगे।

कर्नाटक में सरकार

उधर, कर्नाटक में किसी भी कीमत में सरकार बनाकर भाजपा को गिराने के लिए गुलाम नबी आजाद बेंगलोर में मौजूद हैं। उनका कहना है कि बीजेपी उनके विधायकों को धमकाकर और लालच देकर उन पर दबाव बना रही है, भाजपा लोकतंत्र को मारना चाहती है।

गुलाम नबी आजाद ने राज्यपाल को संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का पाठ याद दिलाते हुए कहा कि अगर हमें सरकार बनाने के लिए निमंत्रित नहीं किया गया, तो यहां खून-खराबा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के असंतुष्ट होने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन वास्तव में बीजेपी असंतुष्ट है।

यह भई पढ़े: मतगणना के बाद कर्नाटक चुनाव में जेडीएस नहीं यह शख्स बना किंगमेकर

इसी सरगरमी के बीच कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा ने कहा है कि बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। अमरेगौड़ा लिंगनागौड़ा पाटिल बयापुर कर्नाटक के कुश्तगी से विधायक हैं।

आजाद ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। बीजेपी के पास 104 सीटें हैं, हमारे (कांग्रेस-जेडीएस) पास 117 सीटें हैं। राज्यपाल पक्षपाती नहीं हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: कर्नाटक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए धन्यवाद : मोदी

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक आदमी जो संविधान को बचाने के लिए राजभवन में बैठा है, उसे नष्ट कर देगा? एक राज्यपाल को अपने सभी पुराने संबंध खत्म कर देने होते हैं, चाहे वो बीजेपी हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।

सरकार बनाने को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस ले भाग और चोर-सिपाही का खेल खेल रहे है। भाजपा का कहना है कि उसके संपर्क में जेडीएस-कांग्रेस के विधायक हैं जिनके सहारे वह सरकार बनाएंगी। तो वहीं कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए 120 कमरे वाला रिजॉर्ट बुक कर दिया है ताकि खरीद-फरेख्त न हो पाए। कांग्रेस-जेडीएस-बीजेपी अपने विधायकों के साथ बैठक करने में लगे हुए हैं।

LIVE TV