गुरुवार के दिन जन्मे लोगों के ये खास गुण बनाते हैं उनको सबसे अलग

सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवता का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है जो जिस दिन जन्म लेता है उन पर उस देवता की महान कृपा होती है। रोज ही लाखों बच्चे जन्म लेते हैं। उनकी तारीख और दिन के हिसाब से भविष्य का निर्धारण होता है। साथ ही उसके गुणों के बारे में भी पता चलता है। हर दिन का अपना महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे कि गुरुवार को जन्मे लोग कैसे होते हैं।

गुरुवार

शिक्षा

गुरुवार को जन्मे लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे होते हैं। उनके दिमाग की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। ऐसे लोग थोड़े से धार्मिक भी होते हैं। यह लोग स्वभाव से थोड़े कंजूस होते हैं इसलिए इनके पास धन रूका रहता है। ये मार्गदर्शक के रूप एक अच्छे मित्र बनते है। समाज सुधारक व उत्तम विचारक होते है।

स्वास्थ्य एवं रोग

जो बच्चे गुरुवार को जन्म लेते हैं उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत नहीं होती है।इन्हें कोई रोग नहीं लगता है। इन्हें बस छोटी-मोटी चीजें ही प्रभावित करती है जैसे कि मोटापा, शुगर, वसा, उदर, कफ, सूजन आदि।

यह भी पढ़े:अपनी गलतियों को स्वीकार करना ही जीवन की सबसे बड़ी जीत है

करियर और रोजगार

इन लोगों को पढ़ने में विशेष रुचि होती है। इसलिए यह लोग अपना रास्ता खुद बना लेते हैं। अगर यह लोग न्यायाधीश, वकील, मजिस्ट्रेट, ज्योतिषी, ब्राम्हण, बृहस्पति, धर्मगुरू, शिक्षक, सन्यासी, सुनार, वकालत, शेयर बाजार, शिक्षा, शिक्षा से संबंधित किताबों का व्यवसाय, धार्मिक किताबों और चित्रों का व्यवसाय, वकालत मेंनेजर, समाजिक संगठनों, धन कोश की देखरेख करने वाले, कैशियर आदि से सम्बंधित काम करे जरूर सफल होंगे।

प्रेम और विवाह

गुरुवार के दिन जन्मे लोगों का विवाह ठीक रहता है। ये लोग विश्वास के योग्य होते हैं। इनके प्रेम सम्बंध बने रहते हैं। यह लोग अपने विवाहित जीवन को अच्छे से जीते हैं। पुरुषों की पत्नियां अधिक उम्र की हो सकती है।

उपाय एवं सुझाव

ये धार्मिक प्रवृति के इंसान होते है। विष्णु भगवान के अवतारों के पूजक होते है। ऐसे जातकों के अंदर अहम की भावना अधिक होती है। जिसे नियंत्रण करना अनिवार्य होता है। इनके चरित्र में दाग लगने का कारण इनका काम भावना को नियंत्रण न कर पाना होता है।

 

 

LIVE TV