यह पांच चीजे जल्द ही दिलाएंगी अर्थराइटिस से छुटकारा, जानें रोज खाने का तरीका

आजकल बड़ों क्या बच्चों को भी जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। जिसे साइंस की भाषा में अर्थराइटिस कहते हैं। आज हर दूसरे व्य़क्ति को जोड़ों के दर्द की समस्या है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपको भी अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए आज हम आपको क्या खाए उस ही बारे में बताने जा रहे हैं।

अर्थराइटिस

लहसुन
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी बायोटिक के भरपूर गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री के भी भरपूर गुण पाए जाते हैं। जो हर तरह के दर्द से छुटकारा दिलाता है। इसलिए रोज लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मियों में लहसुन की एक या दो कली से ज्यादा नहीं खानी चाहिए क्योंकि लहसुन तासीर गर्म होती है।

ब्रोकली
पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में काफी मददगार है। इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम पााया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- घर में छिपे डेंगू के मच्छर झट से हो जाएंगे छूमंतर, बस अपनाएं यह घर का नुस्खा

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से गठिया के दर्द में काफी राहत मिलती है।

बथुआ
बथुआ का रस भी जोड़ो के दर्द में फायदा पहुंचाता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में बथुआ की सब्जी को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके रस का स्वाद थोड़ा अजीब होगा। शायद यह आपको खाने में भी अच्छा ना लगें। इसलिए आपको इसमें कुछ मिलाना पड़ेगा। सिर्फ तीन महीने के सेवन के बाद आपको असर दिखाई देने लगेगा।

यह भी पढ़ें- धर्म के साथ साफ-सफाई का वास्तु से गहरा नाता

ओमेगा-3 एसिड
अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें। इसके लिए आपको अपनी डाइट में एल्गी ऑयल, फिश ऑयल, सैमन मछली को शामिल करना चाहिए।

 

LIVE TV