ये हैं छाछ पीने के जबरदस्त सेहतमंद फायदे

दूध, दही और छाछ का सेवन सभी करते हैं। इनके फायदों के बारे में भी सभी जानते होंगे। आज हम छाछ के शानदार फायदे बताने वाले हैं। मनुष्यों के लिए छाछ अमृत समान है। इसे रोज पीने से कोई रोग नहीं होता है और न ही छाछ के सेवन से नष्ट हुए रोग दोबारा किसी भी तरह उत्पन्न होते हैं। छाछ पीने वाला इंसान हमेशा सेहतमंद रहता है।

छाछ

फायदे

दिन के भोजन में एक बार भोजन के बाद एक गिलास छाछ में जरा-सा नमक, आधा चम्मच पिसी हुई अजवायन मिलाकर नित्य 21 दिन तक पीने से गैस बनना बन्द हो जाती है। पेट हल्का रहता है।

यह भी पढ़ें: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं आ रहे अच्छे नंबर तो स्टडी रूम में करें ये बदलाव

एक गिलास छाछ में सेंककर पिसा हुआ जीरा एक चम्मच, पिसी हुई कालीमिर्च आधी चम्मच और स्वादानुसार नमक मिलाकर नित्य चार बार पिएं। पेट के कृमि निकल जाएंगे।

छाछ में सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा तथा कालीमिर्च पीसकर मिलाकर सेवन करने से भूख न लगने की शिकायत दूर हो जाती है।

छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

छाछ पीने से मोटापा कम हो जाता है।

छाछ आंतों की सड़ान्ध को रोकता है।

LIVE TV