घर की रसोई में है एक ऐसी चीज जो जल्द दिलाएंगी मुंहासों के दागों से छुटकारा

बारिश के मौसम में अमूमन युवाओं को मुंहासे की समस्या होने लगती है। बड़ी मेहनत और कई घरेलू चीजों के इस्तेमाल के बाद इन मुंहासों से तो छुटकारा मिल जाता है। लेकिन यही मुंहासे ठीक होने के बाद दागों के रूप में बदल जाते हैं। हमारी त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है। इसलिए महिलाओं क्या पुरुषों को भी अपनी त्वचा की बहुत देखभाल करने की आवश्यकता होती है। कई बार लोग इन मुंहासों के बाद फैले दागों से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले एंटी-एकने और केमिकल का सहारा लेने लगते हैं। लेकिन ये केमिकल उनके स्किन को फायदा पहुंचाने के स्थान पर नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इन दागों से छुटकारा पाने के लिए पुदीने से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है। आज जानते है पुदीने के फायदों के बारे में।

मुंहासों के दाग

पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेट्री, सैलिसेलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड और फेनॉलिक्स उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं जो मुंहासों के दाग को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा को बैक्टीरिया और किटाणुओं से भी बचाते हैं।

पुदीना का पेस्ट

पुदीने के पेस्ट से भी मुंहासों के दागों में आराम मिलता है। पुदीना के कुछ पत्तों को अच्छे से पीस लें। और इन पीसे हुए पत्तों को प्रभावित स्थान पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें।

पुदीना और शहद

पुदीने के 10-15 पत्ते को पीस लें और शहद के साथ उसे मिक्स कर लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पानी से अच्छी तरह इसे धो लें। जल्दी परिणाम प्राप्त करने के लिए रोजाना इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं।

पुदीना और मुल्तानी मिट्टी

पुदीने के 10-15 पत्तों को पीस लें और उसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच दही मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2 बार करें।

पुदीना और गुलाब जल

पुदीना के साथ अगर गुलाब जल को भी प्रभावित हिस्से पर लगाया जाए तो काफी आराम मिलेगा। इस पेस्ट को लगाने के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद पानी से अच्छे से धो लें।

पुदीना, जैतून और नींबू का रस

मुंहासों के बाद ज्यादातर हर किसी को दागों की समस्या झेलनी ही पड़ती है। इस समस्या के आराम पाने के लिए पुदीना,जैतून और नींबू एक साथ मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।

 

 

 

LIVE TV