
चीन| दुनिया के सात अजूबो में चीन की दीवार भी शामिल है। यह तो आप सभी जानते है। लेकिन इसके अलावा भी चीन में कई ऐसी चीज़े है जो शायद आप नहीं जानते होंगे। क्या आपको पता है की दुनिया की सबसे ऊँची आउटडोर लिफ्ट कहा है। ये है दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट, इसकी उचाई 326 मीटर है।
अगर नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते है की दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट चीन में है। जी हाँ चीन के हुनान प्रांत की बाइलॉन्ग एलिवेटर दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट है। जिसे जमीन से पहाड़ी की एक चोटी तक लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: वंचितों में शिक्षा का अलख जगाने वाले को मिला ‘मिलाप’ का साथ
इस लिफ्ट पर सवार होकर पहाड़ी के छोटी पर जाया जा सकता है वो भी प्रकृति के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते हुए। आपको बता दे की इस लिफ्ट की उचाई 326 मीटर यानी की करीब एक हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची है। इसी वजह से दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नाम दर्ज है।
इसमें लगे हर एलिवेटर की भार वहन क्षमता 4900 किलोग्राम है। और इसमें तीन डबल डेक एलिवेटर लगे हैं। सबसे खास बात यह है की इस लिफ्ट को नीचे से ऊपर जाने में सिर्फ 1 मिनट 32 सेकंड का ही समय लगता है।