राम मंदिर निर्माण पर BJP के केंद्रीय मंत्री का ये बयान मचा देगा सियासत में घमासान!

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती। गिरिराज सिंह ने बिहार में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र नवादा में मीडिया से कहा, “दुनिया की कोई भी शक्ति राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती क्योंकि लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है।”

giriraj-singh

गिरिराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार व सर्वोच्च न्यायालय से आगे आकर मुद्दे को हल करने का आग्रह किया।

गिरिराज सिंह ने नवादा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह देखना होगा कि इसके सर्मथन मे कांग्रेस और अन्य पार्टी के लोग किस तरह से सामने आते हैं। राम मंदिर को लेकर देश के सवा सौ करोड़ के लोगों मे व्याकुलता है।

किसान सत्याग्रह को लेकर भाजपा के दो विधायक आमने-सामने, आलाकमान में मचा हड़कंप

इसके लिये लोगों मे आक्रोश है. इस मसले मे न्यायालय व सरकार क़ो विचार करने की जरूरत है। राम मंदिर मुद्दे का कितने साल बीत गए हैं. लेकिन कुछ हल नही निकाला गया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई के लिए जनवरी 2019 में सूचीबद्ध में करने का निर्देश दिया हुआ है।

LIVE TV