‘बेघर’ होने जा रहे मुलायम को गिफ्ट में मिलेगी आलीशान हवेली, कीमत आपके होश उड़ा देगी

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने भी अपनी ओर से सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस भेज दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सरकार की ओर से बढ़ते दबाव के बाद अपने आशियाने की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच सपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने गोमती नगर में मुलायम को 14 करोड़ रुपये का बंगला तोहफे में देने की घोषणा है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव के सबसे करीबी संजय सेठ ने शुक्रवार को गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित सृजन विहार में 11 हजार स्कवायर फीट में बनी एक कोठी मुलायम को दिखाई है। मुलायम को यह कोठी पसंद भी आई है, लेकिन सौदा अभी अटका हुआ है।

मुलायम सिंह यादव

सपा सूत्रों की मानें तो संजय सेठ अपनी ओर से मुलायम को 14 करोड़ रुपये की यह कोठी तोहफे में देने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने बनारस के एक फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के बड़े व्यवसायी आर.के. अरोड़ा से बातचीत की है। अरोड़ा ने यह कोठी अपने और परिवार के लिए बनवाई थी, लेकिन फिलहाल यह खाली पड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें:खुलेगी दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क, 15 मिनट में पूरा होगा घंटों का सफर

सूत्रों के मुताबिक, अरोड़ा ने कोठी की कीमत 16 करोड़ रुपये लगाई है, लेकिन संजय सेठ की तरफ से 14 करोड़ रुपये दिए जाने की बात कही गई है। संभव है कि इस डील में बीच का रास्ता भी निकल जाएगा और जल्द ही यह मुलायम सिंह यादव का नया आशियाना मिल जाएगा।

इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले कालिदास मार्ग स्थित अपना आवास खाली करेंगे। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक गोमतीनगर में लगभग 2100 वर्ग फीट के मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि नोटिस अवधि के दौरान ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह सरकारी आवास छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें:कर्नाटक: इस मनहूसियत के डर से येदियुरप्पा और बीजेपी ने मानी हार?

राजनाथ सिंह के अलावा राज्य संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्रियों एन.डी. तिवारी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश सिंह यादव व मायावती को भी नोटिस भेजा है। इन सबको 15 दिन के भीतर सरकारी बंगला खाली करना है। नोटिस के बाद से ही सभी पूर्व मुख्यमंत्री अपने आशियाने की तालाश में शिद्दत से जुटे हुऐ हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार, उत्तर प्रदेश के छह पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना सरकारी बंगला खाली करना है।

देखें वीडियो:

LIVE TV