दलित की प्रतिज्ञा को विधायक ने किया पूरा, हैंडपंप का किया उद्घाटन

रिपोर्ट- मिथिलेश द्विवेदी

भदोही। खबर भदोही जिले से है,  देश और प्रदेश में आज जहां सियासी दलों में दलितों का हितैषी बनने की होड़ सी मची है। वहीं ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा ने नजीर पेश की है। उन्होने एक दलित के घर जाकर अपने हाथ से हैंडपंप से पानी निकाल उसे पिला कर उसकी प्रतिज्ञा पूरी की है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों का कहना है कि विधायक ऐसा ही होना चाहिए।

विधायक ने किया नल का उज्घाटन

भदोही जिले के सागरपुर बवई गांव निवासी दलित लालमणि पेयजल समस्या से जूझ रहा था। इसकी जानकारी विधायक विजय मिश्रा को हुई तो उन्होंने उसके घर 24 घंटे के अंदर हैंडपंप लगवा कर लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि हैंडपंप लगने के बाद भी लालमणि उसका पानी नहीं पी रहा था। उसकी जिद थी कि जब तक विधायक स्वयं हैंडपंप चलाकर उद्घाटन नहीं करेंगे तब तक वह पानी नहीं पिएगा। इस प्रतिज्ञा के साथ वह पिछले 15 दिनों से पेयजल समस्या से जूझते हुए भी हैंडपंप का पानी नहीं पी रहा था।

बड़ी बात यह है कि विजय मिश्रा ने चार बार से विधायक रहते हुए कभी हैंडपंप का उद्घाटन नहीं किया था, लेकिन जब यह लालमणि की यह बात उन तक पहुंची तो वह उसके घर पहुंचे और हैंडपंप चलाकर उद्घाटन किया। इसके बाद लालमनि ने हैंडपंप का पानी ग्रहण किया। इस बात की चर्चा समूचे क्षेत्र में बनी हुई है।

यह भी पढ़े: वसीम रिजवी का फरमान, स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में गूंजना चाहिए ‘भारत माता की जय’

बताते चलें कि ज्ञानपुर से लगातार चौथी बार विधायक बने विजय मिश्रा दबे कुचले शोषित और गरीबों में खासे लोकप्रिय हैं। लालमनि के हैंडपंप का प्रकरण इस समय समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

LIVE TV