होटलकर्मी ने की विदेशी महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट- सईद राजा

इलाहाबाद। इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित भाजपा सांसद के होटल में आज एक विदेशी महिला के साथ होटलकर्मी ने छेड़खानी की। महिला के साथ छेड़खानी उस वक्त की गई जब महिला को कुछ सामान देने के बहाने होटलकर्मी कमरे में आया हुआ था।

विदेशी महिला से छेड़छाड़

महिला से बदसलूकी और छेड़खानी की गई जिस पर विदेशी महिला ने सिविल लाइंस थाने में होटल कर्मी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ करने के बाद होटल कर्मी को जेल भेज दिया।

बता दें कि सिविल लाइंस स्थित भाजपा सांसद के होटल में स्पेन से घूमने के लिए इलाहाबाद आए परिवार की एक महिला के साथ छेड़खानी की गई। छेड़खानी उस वक्त होटल कर्मी के द्वारा की गई जब महिला को कुछ सामान देने के बहाने होटलकर्मी कमरे में आता है और सेल्फी के बहाने महिला के साथ बदसलूकी करने के साथ ही छेड़खानी करता है।

यह भी पढ़े: दलाई लामा ने किया खुलासा, देश के प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू नहीं जिन्ना थे महात्मा गांधी की पहली पसंद

जिस पर स्पेन से आए परिवार ने होटलकर्मी के खिलाफ इलाहाबाद के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर होटलकर्मी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

LIVE TV