आया ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का पहला हिंदी शब्द, पीछे रहे मितरों और नोटबंदी

नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर अंग्रेजी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हर साल एक अंग्रेजी शब्द घोषित करती है। लेकिन इस साल ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने न केवल अंग्रेजी बल्कि हिंदी शब्द की भी घोषणा की है। जहां 2017 का सबसे ज्यादा बोले जाने वाला शब्द अंग्रेजी शब्द ‘यूथक्वेक’ बना वहीं ‘आधार’ को हिंदी शब्द घोषित किया गया है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी

खबरों के मुताबिक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने राजस्थान के जयपुर में चल रहे साहित्योत्सव (जेएलएफ) में शनिवार (27 जनवरी) को यह घोषणा की। इस मौके पर साहित्यकार और पत्रकार जमात के कई दिग्गज मौजूद रहें।

कार्यक्रम में हिंदी के मशहूर कवि अशोक वाजपेयी, वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा मुद्गल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ शामिल हुए। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की तरफ से बताया गया कि वर्ष के हिंदी शब्द का चयन करना आसान नहीं था। इसके लिए कई शब्द रखे गए थे।

यह भी पढ़ें-‘अदालत’ में अनुपम खेर ने कुबूली बात, ‘हां मैं मोदी का चमचा हूं’

चयन समिति के सामने नोटबंदी, स्वच्छ, योग, विकास बाहुबली जैसे शब्द थे, जिनमें से आधार को चुना गया। चयन समिति ने पिछले वर्ष सबसे ज्यादा चलन में आए और लोगों का ध्यान खींचने वाले शब्द का चयन किया।

उन्होंने कहा कि ‘वर्ष का हिन्दी शब्द’, एक ऐसी अभिव्यक्ति है जिसने सबसे ज्यादा ध्यान आकृष्ट किया हो तथा जो पिछले साल की प्रकृति, भाव तथा मनोदशा का समग्र रूप से चित्रण करता हो।

यह भी पढ़ें-पुरस्कार लौटाने का सिलसिला फिर शुरू, सिद्धेश्वर स्वामी ने वापस किया पद्मश्री

हिन्दी भाषा में ‘आधार’ मौलिक रूप से स्थापित शब्द है। हालांकि आधार कार्ड या विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में इसने एक नया सन्दर्भ ग्रहण किया। इस नये सन्दर्भ में यह शब्द पिछले साल राष्ट्रीय परिचर्चा के केंद्र में आ गया जब आधार योजना के विस्तार के परिणामस्वरूप बैंक खातों तथा फोन नंबरों को इससे जोड़ा जाने लगा। कई हिंदी शब्दों में से एक का चुनाव करने वाली समिति में शामिल लेखिका नमिता गोखले ने कहा, ‘उन शब्दों को ढूंढना जो 2017 को पारिभाषित करते हों, बेहद मज़ेदार और प्रेरक अनुभव रहा।’

LIVE TV