Teachers Day 2021: मासिक शिवरात्रि के साथ शिक्षक दिवस भी, जानें विशेष पूजा विधि और महत्व

हर साल टीचर्स के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस(Teachers Day) मनाया जाता है। इस दिन आजाद भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन को एक महान शिक्षक के रूप में जाना है, इसलिए उनकी जयंती को शिक्षक दिवस (Teachers Day) के रूप में मनाते हैं। बता दें कि उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। उन्होंने विभिन्न भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों में शिक्षक के रूप में काम किया है। पूरे देश में शिक्षक दिवस (Teachers Day) वर्ष 1962 से हर साल मनाया जाता है।

Teachers Day 2021: मासिक शिवरात्रि के साथ शिक्षक दिवस भी, जानें विशेष पूजा विधि और महत्व

कहा गया है कि शिक्षा दान सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी पूजा है।संयोग हैं इस साल शिक्षक दिवस पर भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि भी है। मासिक शिवरात्रि का पर्व हर मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 05 सितंबर 2021, रविवार को है। इस तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। 5 सितंबर 2021 दिन रविवार को भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से, अगले दिन 6 सितंबर 2021 दिन सोमवार को 12 बजकर 43 मिनट तक बना हुआ है।

बता दे शिवरात्रि के दिन ही भगवान ​शिव ने परमब्रह्म से साकार स्वरुप धारण किया था। इस तिथि को ही शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। इसी कारण से हर शिवरात्रि को शिव और शक्ति की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। उनके कष्ट दूर करते हैं।

LIVE TV