सरकार गिराने की तैयारी में YSR कांग्रेस, NDA से अलग हुई TDP
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से महज एक साल पहले आंध्र प्रदेश की तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को केंद्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गई। तेदेपा के राज्यसभा सांसद वाई.एस. चौधरी ने बताया की, “हां, हमारी पार्टी (तेदेपा) राजग गठबंधन से अलग हो गई है।”
यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से इनकार के बाद उठाया गया। इससे पहले, आठ मार्च को तेदेपा के दो मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाई.एस. चौधरी ने नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। राजू नागरिक उड्डयन मंत्री और चौधरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री के पद पर काबिज थे।
यह भी पढ़ें : अमेरिका : फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास पुल ढहा, 4 की मौत
केन्द्र में दो प्रतिनिधियों के मोदी सरकार के कैबिनेट से इस्तीफे के एक हफ्ते बाद 16 सांसदों वाली टीडीपी ये यह फैसला किया है।
हालांकि, एनडीए गठबंधन से टीडीपी का अलग होना केन्द्र के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि दिल्ली में 8 मार्च को ही मोदी सरकार से टीडीपी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। गुरूवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने वाई.एस.आर. कांग्रेस अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी के केन्द्र के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने का ऐलान किया था।
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को खारिज करने के बाद यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार है जब यह प्रस्ताव लाया गया।
यह भी पढ़ें : CBI ने बैंक से धोखाधड़ी मामले में आर.पी. इंफो सिस्टम के 2 निदेशकों को किया गिरफ्तार
इस बीच, कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति का बहिष्कार किया। पार्टी का कहना है कि सरकार अलोकतांत्रिक रवैया अपना रही है और सदन पर अपनी मर्जी थोप रही है।
पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा में वित्त विधेयक और विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों से संबंधित अनुदानों को बिना चर्चा के पारित कराया गया है। सरकार लोकतांत्रिक ढंग से आपसी सहमति से समाधान नहीं निकालना चाहती।
Our party will be moving no-confidence motion today (in Parliament). We have decided… we are out of the NDA: Thota Narsimhan, TDP MP pic.twitter.com/73StNsOjtF
— ANI (@ANI) March 16, 2018