हद है… जानकर भरोसा नहीं होगा, दुनिया में ‘इन’ चीजों पर भी लगा TAX

देश में आम बजट पेश किया जा चुका है। हर बार की तरह इस बार भी टैक्स कटौती की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं । हालांकि बजट में हर किसी को खुशी हो ऐसा संभव नहीं हो पाता। लेकिन दुनिया में सरकारों ने ऐसे कई अनोखे टैक्स लगाए हैं, जिसे जानकर आपको तो राहत नहीं मिलनी लेकिन आपकी हंसी छूट जाएगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब टैक्सों के बारे में…

टैक्स लगाए

सोल टैक्स

इंग्लैंड के हैनरी VIII, उनकी बेटी एलिजाबेथ I और रूस के पीटर द ग्रेट ने दाढ़ी पर टैक्स लगाया था। वहीं विलियम III ने खिड़कियों पर टैक्स लगाया था। हेनरी I ने उन लोगों पर टैक्स लगाया था, जो इंग्लैंड के लिए लड़ना और मरना नहीं चाहते थे।

जो लोग यकीन करते थे कि उनके पास आत्मा जैसी कोई चीज है, उनसे पीटर द ग्रेट ने सोल टैक्स यानी आत्मा पर कर वसूलने की व्यवस्था बनाई थी। लेकिन ऐसा नहीं था कि ‘नास्तिक’ इससे बच निकलते। इसकी भी व्यवस्था की गई थी। जो लोग कहते हैं कि उनका आत्मा में विश्वास नहीं है, उनपर धर्म में आस्था न रखने का टैक्स लिया जाता था।

हार्ड लेबर

इजिप्ट में टैक्स का मतलब ‘लेबर (मेहनत)’ था। कुछ एक लाख लोगों का कहना था कि उन्होंने 20 साल तक पिरामिड के लिए मेहनत की है। अफवाह यह उड़ी कि फैरओह ने इस प्रॉजेक्ट के फाइनैंस को संभालने के लिए अपनी बेटी को प्रॉस्टिट्यूशन के काम में लगाया। बताया जाता है कि वह अपनी फी में अपने पिरामिड के लिए हर कस्टमर से स्टोन का एक्स्ट्रा ब्लॉक चार्ज करती थी।

सेक्स टैक्स

जर्मनी में प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है। लेकिन टैक्स फ्री नहीं है। प्रॉस्टिट्यूशन से यहां 1 मिलियन यूरो वार्षिक की आमदनी होती है।

2004 में आए इस टैक्स कानून के तहत हर प्रॉस्टिट्यूट को शहर को 150 यूरो हर महीने देने पड़ते हैं। पार्ट टाइमर को अपने हर दिन के काम के लिए 6 यूरो चुकाने पड़ते हैं।

ब्रेस्ट टैक्स

इसे पढ़कर ही आपकी हंसी छूट गई होगी। लेकिन उनका सोचिए जो इसे चुकाती थीं। ब्रेस्ट माप कर टैक्स कलेक्टर्स उसी के अनुसार टैक्स वसूलते थे, जिससे परेशान होकर एक युवती ने अपना ब्रेस्ट काटकर टैक्स कलेक्टर के हाथ में ही रख दिया था

बैचलर टैक्स

इंग्लैंड में 1695 में जूलियस सीज़र ने पीटर द ग्रेट ने बैचलर टैक्स को 1702 में लागू किया। 21 साल से लेकर 50 वर्ष की आयु के बीच अविवाहित पुरुषों पर मुसोलिनी ने भी सन् 1924 में बैचलर टैक्स लगाया।

यूरिन टैक्स

पब्लिक यूरिनल पर रोम के राजा वेस्पेशन ने टैक्स की व्यवस्था की। इतना ही नहीं इंडस्ट्री में यूज के लिए यूरिन की सेल से भी रेवेन्यू कलेक्ट करने की व्यवस्था की गई थी।

इस पर उनके बेटे टाइटस ने ही सवाल उठाया तो वेस्पेशन ने उसके नाक पर एक सिक्का लगा दिया और उससे कहा, ‘Money doesn’t stink – पैसों से दुर्गंध नहीं आती।’

टैटू टैक्स

ऑरकैंसस में अगर कोई टैटू, बॉडी पियर्सिंग या इलेक्ट्रोलीसिस ट्रीटमेंट करवाता है तो उसे स्टेट को सेल्स टैक्स के तहत 6% टैक्स देना होता है।

हेड टैक्स फॉर चाइनीज

20वीं सदी की शुरुआत में कनाडा में आने वाले हर चीनी पर हेड टैक्स लगाए गए। न्यूजीलैंड में भी इसके लिए कुछ इसी तरह के टैक्स की व्यवस्था की गई। बाद में दोनों ही देशों ने इस तरह के रेसिस्ट टैक्स की लिए माफी मांगा।

कंजेशन टैक्स

ये हमारे देश में ही लगने वाला था। दिल्ली में यह अजीबो-गरीब तरह का टैक्स 1 अप्रैल 2012 से लगने वाला था, जिसमें भीड़ वाली जगहों पर पीक आवर्स में निजी गाड़ी ले जाने पर तय शुल्क देना पड़ता।

हालांकि इस तरह के टैक्स लगाए जाने पर एक राय नहीं बनी और इसे आगे के लिए विचाराधीन रखा गया। हालांकि आपको बता दें कि लंदन और मिलान में कंजेशन टैक्स लगा हुआ है।

LIVE TV