T20 World Cup : बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की ताबड़तोड़ बैटिंग से एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने नामीबिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्डस को अपने नाम कर लिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर अलग-अलग रिकॉर्ड में रोहित शर्मा, शिखर धवन औऱ विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। बाबर और रिजवान ने मिलकर 5वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में शतकीय साझेदारी को निभाया।

आपको बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में पांच बार शतकीय साझेदारी निभाने वाली बाबर और रिजवान की जोड़ी पहली सलामी बैटर्स की जोड़ी है। इससे पहले शिखर धवन-रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल-केन विलियमसन ने 4-4 बार ऐसा किया था। वहीं इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने के मामले में रिजवान दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रिजवान ने 2021 कैलेंडर ईयर में अभी तक 1661 टी-20 रन बना लिए हैं। वहीं इस मामले में उनसे आगे क्रिस गेल हैं। उन्होंने 2015 में 1665 टी-20 रन बनाए थे। वहीं ऐसा लग रहा है कि अगले ही मैच में रिजवान यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लेंगे।

फिलहाल इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा है। जिन्होंने 2016 में 1614 रन बनाए थे। बाबर आजम इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। जिन्होंने 2019 में 1607 रन बनाए थे।

LIVE TV