कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, सुष्मिता देव का इस्तीफा, वरिष्ठ नेताओं ने उठाए सवाल

कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी को अलविदा कह दिाया है। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे से पहले उन्होंने अपने ट्विटर बायो में बदलाव किया था और पूर्व कांग्रेस सदस्य लिख लिया था। इसे उनके पार्टी के छोड़ने के पहले संकेत के तौर पर देखा गया। इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक सेवा का एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं। उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है।

Mahila Congress chief Sushmita Dev quits party | Deccan Herald

सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने पर कई नेता सवाल भी उठा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सुष्मिता देव के इस्तीफा पर कहा है कि ‘सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब युवा नेता छोड़कर जाते हैं तो हम ‘बूढ़ों’ को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है। पार्टी आगे बढ़ती रहती है। आंख अच्छी तरह बंद करके।

Image

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सुष्मिता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं और जल्द ही कोलकाता पहुंच कर ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी से मिल सकती हैं। बता दें कि सुष्मिता देव असम बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। सुष्मिता देव असम की सिल्चर सीट से सांसद भी चुनी गई थीं। सुष्मिता देव फिलहाल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

LIVE TV