Surya Grahan 2021: जानें कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल के आखिरी चंद्रग्रहण के बाद अब साल के अंतिम सूर्य ग्रहण की बारी है। ये ग्रहण शनिवार (4 दिसंबर 2021) को पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को अशुभ श्रेणी में गिना जाता है। यहीं कारण है कि ग्रहण के दौरान हिन्दू धर्म में शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित होता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय और कहां-कहां दिखेगा…

सूर्य ग्रहण का समय और तिथि

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को लगेगा। इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा। जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे तो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। यह ग्रहण उपछाया होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है।

LIVE TV