SBSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,ओमप्रकाश सहित 15 नेता है शामिल

अभिनव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bhartiya Samaj Party)ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है और उसने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सहित 15 लोग शामिल हैं। जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रमुख सचिव अरविंद राजभर, राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता अरुन राजभर, राष्‍ट्रीय संगठन मंत्री सलिक यादव सहित कई दिग्गज हैं। स्टार प्रचारकों में महिला मंच की अध्यक्ष राधिका पटेल को भी शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि सुहेलदेव समाज पार्टी इस बार सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी जबकि पिछली बार उसने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था। उन्हे योगी कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया था इसके कुछ साल बाद वो भाजपा से दूरियाँ बना लिए और उन्होंने भागीदारी संकल्प मोर्चा भी बनाया जिसमें बाबू सिंह कुशवाहा और ओवैसी समेत कई नेता शामिल हुए थे । लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया तो वह सपा के साथ चुनावी मैदान में आ गए।


सुहेलदेव समाज पार्टी की प्रत्याशियों की लिस्ट भी हुई जारी
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। जिसके अंतर्गत इसमें हरदोई की संडीला से सुनील अर्कवंशी, सीतापुर की मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी और बहराइच की बलहा विधानसभा सीट से ललिता हरेंद्र पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है।

LIVE TV