
भले ही इंसान ने दुनिया भर में अपना नाम कर लिया हो लेकिन प्रकृति की भव्यता को समझना और उसकी तह तक जाना हम इंसानों के वश की बात नहीं हैं। इंसान हर चीज के बारे में जानने का इतना इच्छुक होता है कि वो उसकी खोज में हमेशा लगा रहता है।
इंसान को ऐसी खोज करने में कामयाबी भी मिली लेकिन दुनिया में ऐसी जगहें आज भी मौजूद हैं जहां हम इंसानों का पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों की यात्रा करना सुरक्षा के लिहाज से काफी जोखिम भरा हैं। ये वो जगहे हैं, जहां किसी भी इंसान का आना और जाना मना है।
उत्तर सेंटिनल द्वीप
उत्तर सेंटिनल द्वीप के बारे में कहा जाता है, कि आप यहां की यात्रा कर सकते हैं लेकिन मुश्किल ये है कि आप वहां से जीवित नहीं आ पाएंगे। यह जगह भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। यहां के लोगों को अपनी संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा का इतना ख्याल होता है कि ये किसी भी अजनबी इंसान की हत्या कर देते हैं। इसलिए वे दुनिया के सबसे खतरनाक आदिवासी माने जाते हैं।
वेटिकन का गुप्त संग्रहालय
वेटिकन का यह संग्राहालय सभी गुप्त संग्राहालयों में से एक है । यहां पर आठवीं शताब्दी के दस्तावेज एवं अन्य गुप्त वस्तुएं धरती के अंदर गहरे अंधकार में एक गोदाम में सुरक्षित हैं। उन प्रमुख दस्तावेजों में माइकल एंजेलो के पत्र, स्कोट की क्वीन के पत्र भी हैं। साथ में हेनरी 8 के विवाह सम्बन्धी दस्तावेज भी रखे गए हैं। इस संग्राहालय में में जाना असम्भव है।
सांपो का द्वीप
सांपो का द्वीप दुनिया का सबसे खतरनाक द्वीप है। ब्राजील के समुद्र किनारे सओ पाउलो से 20 मील की दूरी पर स्थित यह द्वीप दुनिया के सबसे सुनहरे फन वाले नागों का घर कहा जाता है। ये सांप आपके शरीर के मांस तक खा जाते हैं। इस द्वीप पर कम से कम 4000 सांप मौजूद हैं। इसलिए यहां पर किसी भी इंसान व जीव का जाना असम्भव है। अगर आप चले भी गये तो आपका बचना नामुमकिन है।
मेझेगोरे
लोगों का कहना हैं कि इस शहर को देखकर ऐसा लगता है जैसे यहां पर परमाणु सम्बन्धी कार्य चल रहा है। यहां के लोग ऐसे हैं जो युद्ध के समय रूस के खजाने की रक्षा करते है। इसलिए यहां जाना मना है।
खूनी पोखर
जापान के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में यह स्थान एक है यह पोखर खुनी पोखर के नाम से जाना जाता है। इसका तापमान 194 फारेनहाइट रहता है। इस झील में लोहे और नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है, इसका पानी लाल हो गया है।
फोर्ट नोक्श
यहां पर सोने का बहुत बड़ा भंडार है। यह जगह ऐसी है जहां प्रारम्भ से लेकर अब तक शुद्ध सोने का 5 फीसदी भाग स्वर्ण भंडार में मौजूद है। यह स्थान केटकी में मौजूद है। यहां पर सोना इतना ज्यादा है कि सामान्य मनुष्य की सोच से भी परे है।
वूमेरा
वूमेरा आस्ट्रेलियाई सैनिकों के अभ्यास के लिए प्रयोग में लायी जाती है। ये भी कहा जाता है कि यहां पर सोना लोहा आदि धातु बहुत अधिक मात्र में मौजूद है। यह शहर ओपल का बहुत बड़ा भंडार है।