अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, इलाके में तनाव

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों पहले मेरठ में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद अब इलाहाबाद में ऐसी ही घटना सामने आई है। कुछ अराजक तत्वों ने जिले के झूंसी इलाके में स्थित आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है।

बाबा साहेब भीमराव

हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार देर रात किसी समय अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी में चली मौत की अंधी, अलग-अलग जगहों पर 3 की मौत

इस घटना के बाद फूलपुर से समाजवादी पार्टी सांसद नागेंद्र सिंह पटेल समेत सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद हैं। शनिवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हो रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने मायावती को दिया NDA में शामिल होने का न्योता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LIVE TV