राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी की बैठक ने समाज में जगाई नई अलख, कोषाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा की बातों पर खूब बजी तालियां

आगरा। राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी की प्रदेश स्तरीय बैठक आज आगरा में हुई। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष गुलिस्तां खान, कोषाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा और संरक्षक डॉ. अफ़ज़ल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

कोषाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा

गुलिस्तां खान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जनपदों के कार्यकर्ता बड़ी लगन और मेहनत से गोरखा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोरक्षा वाहिनी एक परिवार है और किसी भी परिस्थिति में पूरा परिवार एक दूसरे के साथ है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में शासन प्रशासन की मदद ली जाएगी।

कोषाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा

कोषाध्यक्ष श्री जनार्दन मिश्रा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी कार्यकर्ता को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। विषम परिस्थितियों में भी कानून को हाथ में न लें। किसी भी समस्या की स्थिति में सक्षम अधिकारियों को सूचित करें। सुनवाई न होने पर संगठन उच्च पदस्थ अधिकारिओं से तत्काल एक्शन लेने का आग्रह करेगा।

 

कोषाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा

श्री मिश्रा ने कहा कि गोरक्षा के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को आपसी सौहार्द और मेलजोल को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होने कहा कि गोरक्षा के लिए सभी संप्रदाय से लोग आगे आ रहे हैं। जो सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें:- योगी सरकार से खुश आखाड़ा परिषद, अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा धन्यवाद

वहीँ संस्था के संरक्षक डॉ. अफ़ज़ल ने कहा कि गाय को एक पशु नहीं मानना चाहिए और सभी की भावनाओं का आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक अधिवेशन प्रदेश कि राजधानी में मनाया जायेगा। इसमें सभी जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें:- शिक्षामित्रों के फेवर में आए योगी, सरकार के ‘खास आदमी’ को दी समस्या खत्म करने की जिम्मेदारी

बता दें कार्यक्रम में आगरा, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ कासगंज, फ़िरोज़ाबाद और हाथरस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV