लखनऊ से था श्रीदेवी का खास कनेक्शन, यहीं किया था जिंदगी का पहला ऐसा काम

लखनऊ। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद से हर कोई सदमें में है। दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की मौत हो गई है। बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का लखनऊ से बेहद गहरा नाता है। श्रीदेवी ने यहां अपनी जिंदगी की पहली दुर्गा पूजा मनाई थी। ये पहला मौका था जहां उन्होंने दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया था।

लखनऊ

श्रीदेवी को लखनऊ दर्गा पूजा के दौरान सिंदू खेला में काफी आनंद आया था। श्रीदेवी ने यहां 2013 में पहली बार दुर्गा पूजा में शिरकत किया था। उस वर्ष अक्टूबर में श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ लखनऊ आई थीं।

यह भी पढ़ें-यहां जानें श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के इंडिया आने की पूरी डिटेल, आज नहीं होगा अंतिम संस्कार

इस अवसर पर बंगाली साड़ी में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उस दौरान खुद श्रीदेवी ने बताया था कि वह इससे पहले कभी भी दुर्गा पूजा में नहीं शामिल हुईं। श्रीदेवी ने कहा था कि मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जहां परंपरा और संस्कृति को माना जाता है। लिहाजा मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।

इसी दौरान श्रीदेवी ने कहा था कि मैंने आज तक कहीं भी दुर्गा पूजा नहीं अटेंड की। वह नवाबी नगरी से काफी यादें अपने साथ संजोकर ले गई थीं। आज उनके निधन पर लखनऊ रंगमंच के सभी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें-शायद ही आप जानते हों ‘रूप की रानी’ की ये खास और छिपी बातें

ये बात लखनऊ रंगमंच से ताललुक रखने वाले अरूण त्रिवेदी ने बताया है। उन्होंने बताया कि 2013 में मशहूर अदाकारा श्रीदेवी लखनऊ आई थीं। उन्होंने यहां सहारा शहर में आयोजित दुर्गा पंडाल में दुर्गोत्सव में शिरकत की थी।

LIVE TV