शायद ही आप जानते हों ‘रूप की रानी’ की ये खास और छिपी बातें

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रीदेवी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। दुबई में दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी का निधन हुआ है। उनके निधन की खबर से न केवल बॉलीवुड बल्कि हर कोई सदमे में है।

श्रीदेवी का

श्रीदेवी महज 55 वर्ष की थीं। हाल ही में वह दुबई फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थी। दुबई में मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी थी। इस दौरान श्रीदेवी बिल्‍कुल ठीक थीं। उन्‍होंने मोहित की शादी को पूरी तरह एंजॉय किया था। साथ ही नवविवाहित जोड़े और अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

श्रीदेवी महज 4 साल की उम्र से ही फिल्मों में आने लगी थीं। श्रीदेवी का जन्‍म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था।

श्रीदेवी का असली नाम ‘बेबी श्री अम्मा यंगर’ था। उनके पिता अय्यपन पेशे से वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई थे।

बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट 4 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर 1976 तक जारी रहा था। इसके बाद 1976 में तमिल फिल्म ‘मुंदरू मुदिची’ से वह लीड एक्‍ट्रेस की तरह नजर आई।

वहीं बॉलीवुड में उन्होंने  फिल्‍म ‘सोलवां सावन’ से डेब्‍यू किया था। इसमें वह अमोल पालेकर के अपोजिट नजर आई थीं। हालांकि उन्‍हें सबसे ज्‍यादा फेम 1983 में आई ‘हिम्‍मतवाला’ से मिला था।

जानिए, श्रीदेवी से जुड़ी खास बातें:

श्रीदेवी 90 के दशक में एक करोड़ रुपये फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री थीं।

श्रीदेवी ने बचपन में तेलुगु सुपरस्टार एनटी रामाराव के साथ काम किया था।

श्रीदेवी कुछ साल बाद में एनटी रामाराव और एक फिल्म में उनके बेटे की भी हीरोइन बनीं।

13 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘मोन्दरु मूडीचु’ में रजनीकांत की सौतेली मां का अभिनय किया।

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ धुंधली होने से फिल्म जगत स्तब्ध, ‘एक आइकन बहुत जल्दी चली गईं’

सही से हिंदी न बोल पाने की वजह से फिल्मों में श्रीदेवी की आवाज़ को नाज डब करती थीं। अमिताभ के साथ आयी फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ में श्रीदेवी की आवाज़ को रेखा ने डब किया था।

श्रीदेवी ने पहली बार फिल्म ‘चांदनी’ में अपने संवाद के लिए डब किया था। श्रीदेवी ने फिल्म ‘चांदनी’ का सुपरहिट टाइटल ट्रैक जॉली मुखर्जी के साथ गाया था।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘चालबाज’ के लिए श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया। एक दशक बाद श्रीदेवी ने फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए अमितभा बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया।

श्रीदेवी की पसंदीदा अमेरिकी अभिनेत्री मेरली स्ट्रीप और जूलिया रॉबर्ट्स हैं।

मुंबई में MTV के लॉन्चिंग में VJ ने ने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के सेट पर श्रीदेवी को ‘जूलिया रॉबर्ट्स ऑफ बॉलीवुड’ से नवाजा था।

श्रीदेवी बिल्लियों से बेहद डरती थी, लेकिन सिने ब्लिट्ज के कवर के लिए एक बिल्ली के साथ पोज देना पड़ा था।

श्रीदेवी ने फिल्म ‘हीर-रांझा’ के लिए खुद की ड्रेसेस तैयार की थी, जो कि बिगोन एरा के चित्रों से प्रेरित थी।

श्रीदेवी sreedevi लिख कर साइन करती हैं, न कि Sridevi, Shree Devi, Sri Devi से।

श्रीदेवी ने कमल हासन के साथ सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

1983 में आई फिल्म ‘सदमा’ श्रीदेवी की कमल हासन के साथ आखिरी फिल्म थी।

श्रीदेवी की बेटियों का नाम जाह्नवी और खुशी हैं, ये नाम बोनी कपूर की फिल्म ‘जुदाई’ और ‘हमारा दिल आपके पास है’ की हीरोइन के थे।

मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी की मां ने फिल्म की फीस के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे।

बोनी कपूर ने 10 लाख की जगह 11 लाख रुपए श्रीदेवी को फिल्म के फीस के तौर दिए।

2017 में आयी फिल्म ‘मॉम’ श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी।

‘मॉम’ श्रीदेवी के फिल्मी करियर के 50वें साल में रिलीज हुई थी।

फिल्म ‘मॉम’ 7 जुलाई को रिलीज हुई थी, श्रीदेवी की पहली फिल्म भी 4 जुलाई को रिलीज हुई थी।

LIVE TV