राहुल की ताजपोशी को लेकर सोनिया गांधी के घर अहम बैठक आज

राहुल गांधीनई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपने घर पर एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में तय किया जा सकता है कि वर्किंग कमेटी (CWC) की अगली बैठक कब होगी। बता दें कि कमिटी की इस बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष पद सौंपा जा सकता है।

BJP महिला नेता ने लिया 50 हजार रिश्वत, सीएम के निर्देश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

राहुल गांधी की ताजपोशी…

ख़बरों के माने तो CWC की बैठक 24 अक्टूबर को हो सकती है और उसी में राहुल को अध्यक्ष चुना जा सकता है। CWC कांग्रेस पार्टी की सर्वेच्च कमेटी है, पार्टी के संविधान ने इस कमेटी को अध्यक्ष चुनने की शक्ति दी हुई है। CWC में 10 निर्वाचित और 10 नामांकित सदस्य होते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने किया 7 घंटे का स्पेस वॉक

आपको बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाया गया था उसके बाद से सोनिया गांधी की तबीयत बार-बार बिगड़ने के चलते राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही है।

LIVE TV