
मुंबई। कपूर परिवार इन दिनों जश्न की तैयारियों और खुशियों में डूबा हुआ है। सोनम की शादी को गिने चुने दिन ही बाकी रह गए हैं। अब तो परिवार ने भी इनकी शादी की डेट कंफर्म कर दी है। परिवार का हर एक सदस्य शादी की रस्मों की तैयारी में है। जल्द ही सोनम की संगीत सेरीमनी होने वाली है। संगीत सेरीमनी से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं।
कुछ समय पहले फराह खान ने बताया था कि सोनम की संगीत सेरीमनी में अनिल कपूर ने कोरियोग्राफी का जिम्मा उन्हें दिया है। भले ही अब फराह का पैर फ्रैक्चर हो चुका है। लेकिन संगीत सेरीमनी की परफॉर्मेंस पर काम काफी समय से चल रहा था।
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक लाडली बेटी की शादी में पापा अनिल कपूर ‘गल्लां गूडि़यां’ पर थिरकेंगे। सोनम के दोस्त ‘स्वैग से स्वागत’ पर डांस करेंगे। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के गाने ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं’ और ‘किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की’ पर परफॉर्म करेंगी। स्टार ऑफ द इवेंट सोनम और आनंद आहूजा ‘मसक्कली’ पर डांस करेंगे।
सोनम और आनंद की शादी की रस्मों की डिटेल सामने आ चुकी है। सोनम की मेहंदी सेरीमनी 7 मई सोमवार के दिन होगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से सनटेक, सिग्नेचर आईलैंड बीकेसी में आयोजित होगा। इस दिन के लिए इंडियन फेस्टिव ड्रेस कोड रखे गए हैं। सभी से सफेद रंग से मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनकर आने का निवेदन किया गया है।
शादी 8 मई को रॉकडेल, 226 बैंडस्टैंड बांद्रा से होगी। यही पर मेहमानों के नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। इसका समय सुबह 11 बजे से रात के 12:30 बजे तक है। इसमें मेहमानों से भारतीय पारंपरिक लिबास पहनकर आने का निवेदन किया गया है।
8 मई है को ही पार्टी का वेन्यू ‘द लीला’ रखा गया है। पार्टी ‘द लीला’ में आयोजित होगी। इसका समय रात 8 बजे का है। इसमें इंडियन या वेस्टर्न दोनों में से किसी भी तरह की फॉमर्ल ड्रेस पहनकर आने का निवेदन किया गया है।
शादी की सभी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। घर की भी सजावट हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति तोड़ेंगे 64 साल पुरानी परंपरा, नेशनल अवार्ड विनर्स करेंगे बायकॉट
सोनम और आनंद एक दूसरे को 3 साल से जानते हैं। आनंद एक बिजनेसमैन हैं। वह फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उनका साल भर का टर्न ओवर करीब 28 अरब रुपए है।
सोनम और आनंद अपनी शादी में भीड़-भाड़ इकट्ठा नहीं करेंगी। फैमिली मेंमबर्स और करीबियों समेत तकरीबन 300 लोग ही उनकी शादी में शरीक होंगे।