मुस्कुराइये….आप ‘फैजाबाद’ नहीं ‘अयोध्या’ में हैं, योगी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। इसे एक तोहफा के रूप में देखा जा रहा है। योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान योगी ने कहा कि किम जंग सूक के आने से मुझे बेहद खुशी मिली है। योगी ने कहा कि अयोध्या में आज हम सबके लिए बड़ा महोत्सव है। अयोध्या को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम नए संकल्प और नए उत्साह के साथ अयोध्या आए हैं। हम अपने अतीत को जोड़ने के लिए यहां आए हैं। अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु की तरह होता है।

योगी ने कहा कि अयोध्या के साथ दुनिया की कोई ताकत अन्याय नहीं कर सकती है, लेकिन जो कार्य हुए हैं उनके बारे में हमें सोचना चाहिए। पहले कोई सीएम अयोध्या नहीं आता था। मैं छह से ज्यादा बार अयोध्या आया हूं। हमने सड़कें चौड़ी करवाईं, तारों को अंडरग्राउंड करवाया, घाटों का सुंदरीकरण किया। पीएम ने रामायण सर्किट का गठन किया।

निर्मला सीतारमण अरुणाचल में जवानों संग मनाएंगी दिवाली

पीएम ने महान काम किया है। नमामि गंगे परियोजना में सरयू में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। हम हरिद्वार की तरह अयोध्या में राम की पैड़ी बनाना चाहते हैं। हम यहां और भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। अयोध्या विकास के लिए तड़प रही है। आज यहां प्रकाश देखकर आपको अच्छा लग रहा होगा।

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि अयोध्या और देश की भावनाओं के साथ हम भी जुड़ना चाहते हैं। इसलिए हमने इन आयोजनों को रखा है। आज यहां पर कई देशों की रामलीलाओं का आयोजन होगा। दीपोत्सव के बाद राम की विभिन्न गाथाओं को देखेंगे।

कर्नाटक : 5 सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना शुरू

किम जंग सूक ने यहां आकर दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। हमारे कोरिया के साथ 2000 साल पुराने रिश्ते आज पीएम मोदी की वजह से नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

LIVE TV