जैविक खेती के लिए सिक्किम को मिला सोने का तमगा

हमबर्ग/रोम| जैविक खेती के लिए सिक्किम को सोने का तमगा मिला है। सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां की खेती सौ फीसदी जैविक है। प्रदेश को ग्लोबल फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड की श्रेणी में प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार मिला है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल ने (डब्ल्यूएफसी) ने शुक्रवार को सिक्किम को 2018 का ‘सर्वोत्तम नीति का ऑस्कर’ विजेता घोषित किया।
जैविक खेती के लिए सिक्किम को मिला सोने का तमगा
यह अवार्ड खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल और आईएफओएएम ऑर्गेनिक्स इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड की घोषणा हमबर्ग और रोम में एक ही समय में की गई।

इस अवार्ड के लिए बनाई गई सूची में 25 देशों के 51 नीतियों को शामिल किया गया था, जिनमें सबसे अच्छी नीति के लिए सिक्किम को स्वर्ण पुरस्कार के लिए चुना गया। ब्राजील, डेनमार्क और क्वीटो को रजत पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें: अस्पताल के मालिक से फ़िल्मी स्टाइल से मांगी रंगदारी, लेकिन इस चूक के कारण चढ़े पुलिस के हत्थे
अवार्ड प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के रोम जाने की संभावना है। चामलिंग 25 साल से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हैं।

LIVE TV