श्रीकांत त्यागी की और बढ़ेंगी मुश्किलें, अब प्रयागराज में त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाले गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी की मुश्किल बढ़ती जा रही है, बनिया समाज ने त्यागी के खिलाफ प्रयागराज में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस तहरीर में पूरे बनिया समाज को बदनाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के कारोबारी विपिन गुप्ता ने यह शिकायत ऑनलाइन की थी।

दरअसल, प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के व्यापारी विपिन गुप्ता ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की है, शिकायत में कहा गया है कि श्रीकांत त्यागी ने न सिर्फ महिला से बदसलूकी व हाथापाई की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे बनिया समाज को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के वीडियो वायरल होने से बनिया समाज के लोग आहत हैं,श्रीकांत त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

बताया जा रहा है कि अब तक तो केवल प्रयागराज की सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन को ऑनलाइन शिकायत भेजी गई है, मगर विपिन गुप्ता व अन्य व्यापारी आज यानी बुधवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर सीधे तौर पर तहरीर देंगे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एफआईआर दर्ज नहीं होने पर अदालत का सहारा लिया जाएगा. अगर प्रयागराज में एफआईआर दर्ज होती है तो श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें निश्चित तौर पर और बढ़ जाएंगी।

पेड़ लगाने को लेकर विवाद

बता दें कि सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने समाज के नियमों का उल्लंघन कर कुछ पेड़ लगाने पर श्रीकांत त्यागी का विरोध किया, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ बदसलूकी की और उसे धक्का भी दिया, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

LIVE TV