‘चाचा’ ने तरकश से निकाला ऐसा तीर कि ‘भतीजे’ की डूब जाएगी सियासी लुटिया!

लखनऊ। चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव की सियासती लड़ाई से कौन वाकिफ नहीं है। वो लम्हा कौन भूल सकता है। जब 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले एक मीटिंग में चाचा-भतीजे का गुस्सा सार्वजनिक मंच पर देखा गया था।

शिवपाल

यही वजह रही कि सूबे की राजनीति में हर जाति-बिरादरी में अपनी पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री और विधायक शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी बनाकर नई राजनीति का आह्वान कर दिया है।

सामाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर ‘समाजवादी सेकुलर मोर्चा’ बनाने वाले शिवपाल यादव ने अपने 9 प्रवक्ताओं की आज लिस्ट जारी कर दी है।

इसमें सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल में रहे दो बड़े चेहरों को जगह दी है। जोकि शादाब फातिमा और शारदा प्रताप शुक्ल हैं।

शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा के प्रवक्ताओं में दो पूर्व मंत्रियों के अलावा दीपक मिश्रा, सुधीर सिंह, प्रो। दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान, अरविंद यादव और नवाब अली अकबर के नाम शामिल हैं।

समाजवादी सेकुलर मोर्चा की ओर से शिवपाल ने इन 9 लोगों को अधिकारिक रूप से पार्टी के पक्ष को रखने के लिए नियुक्त किया है।

भतीजे पर कसा झन्नाटेदार तंज

शिवपाल ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए महाभारत और रामायण का जिक्र किया था। उन्होंने इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव की तुलना कौरवों से कर दी और कहा कि पांडवों ने कौरवों से पांच गांव मांगा था। मैंने तो सिर्फ सम्मान मांगा था।

यह भी पढ़ें:- राजधानी में नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ, हर साल यहां से मिलते हैं सैकड़ों IAS/PCS

शिवपाल ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सत्ता पाकर कभी अभिमान नहीं आना चाहिए। मैंने तो कभी कोई पद नहीं मांगा। पार्टी में नेताजी के साथ तमाम उतार चढाव आए। लेकिन हमने मिलकर संभाला।

सूबे के हर जिले में नियुक्त होंगे अध्यक्ष

प्रवक्ताओं के लिस्ट जारी करने से एक दिन पहले ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन करने की बात कही थी। इतना ही नहीं सूबे के सभी 75 जिलों के अध्यक्ष की नियुक्ति भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:- इलाहाबाद विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव 5 अक्टूबर को, प्रत्याशियों के पोस्टर से पटा परिसर

शिवपाल यादव ने साफ़ कर दिया कि वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ आगे बढ़ेंगे। लंबे इंतजार के बाद यह कदम उठाया। अब कदम पीछे नहीं खीचेंगे। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में उतरने का ऐलान किया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV