चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश की ओर बढ़ाया गठबंधन का हाथ, बोले- इस तारीख तक नहीं स्वीकारा तो..

आगामी विधानसभा चुनावों(UP assembly election 2022) से पहले भतीजे अखिलेश यादव से अलग हो चुके चाचा शिवपाल फिर से एक हो सकते हैं। परिवार में हुए विवाद के बाद पार्टी से अलग हो कर अपनी अलग पार्टी बना चुके शिवपाल सिंह यादव(shivpal singh yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा(Samajwadi Party) सुप्रीमो अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) को अपनी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया है। नहीं तो उनकी पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी।

मंगलवार को इटावा जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे समाजवादी विचारों से जुड़े हुए हैं। उनकी पार्टी भी समाजवादी विचारों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में उनका अहम योगदान रहा है।

शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि, “हम अपनी पार्टी को और मजबूत बनाना चाहते हैं। इसके लिए सपा के साथ हमारी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठबंधन होना चाहिए। हमने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के सारे प्रयास किए हैं। अब ये अखिलेश यादव के हाथ में है कि वो इन प्रयासों को स्वीकारते हैं कि नहीं। हम उन्हें गठबंधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय देते हैं।”

LIVE TV