राजकीय सम्‍मान के साथ हुआ शशि कपूर का अंतिम संस्कार

मुंबई। शशि कपूर का अंतिम संस्‍कार राजकीय सम्‍मान के साथ सांताक्रूज श्मशान घाट पर हो गया है। कुछ देर पहले ही शशि कपूर का अंतिम संस्‍कार किया गया है। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था।

शशि कपूर  के अंतिम संस्कार के दौरान मौके पर पहुंचे सितारों की कई तस्‍वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्‍वीरों में संजय दत्‍त, शाहरुख खान, नसीरुद्दीन शाह, अमिताभ बच्‍चन, अनिल कपूर, संजय कपूर नजर आए हैं।

शशि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड सितारे और कपूर खानदान के करीबी शशि के घर प‍हुंचने लगे थे। बीती शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शशि का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में हुआ था।

यह भी पढ़ें: शशि दा के इस अद्भुत काम से आए कलाकारों के अच्‍छे दिन

शशि के निधन के समय ज्‍यादातर रिश्‍तेदार उनके पास मौजूद नहीं थे। खुद उनके बेटे कुणाल और बेटी संजना देश से बाहर अमेरिका में थे। उनके भतीजे ऋषि कपूर भी शहर से बाहर दिल्‍ली में थे। खबर पहुंचते ही हर कोई तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गया था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के डूबे ‘चांद’ के अंतिम दर्शन को पहुंचे ये सितारे

79 वर्षीय शशि कपूर का निधन मुंबई में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अस्‍पताल में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साल 2014 में उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ समय से वह किडनी से संबंधित समस्‍या से गुजर रहे थे। तीन हफ्तों से वह डायलिसिस करा रहे थे।

 

LIVE TV