बॉलीवुड के डूबे ‘चांद’ के अंतिम दर्शन को पहुंचे ये सितारे

शशि कपूर के निधन की खबरमुंबई। दिग्‍गज अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर ने हर किसी को गहरे दुख में ढकेल दिया है। 79 वर्षीय शशि कपूर से न केवल पुराने दौर के लोग बल्कि आज की पीढ़ी भी दिल से जुड़ी हुई थी। फिल्‍मों में उनके यादगार डायलॉग आज भी बच्‍चों बच्‍चों के जबान पर मौजूद हैं।

बीती शाम शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड सितारों की भीड़ उनके घर इक्‍कट्ठा हो गई। कपूर खानदान के दुख में कई बॉलीवुड सितारे शशि के घर पहुंचे थे। इनमें से कुछ सितारे कैमरे में कैद हुए है।

यह भी पढ़ें: जानिए, शशि कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

बच्‍चन परिवार से अमिताभ, ऐश्‍वर्या और अभिषेक पहुंचे थे। अमिताभ के साथ शशि ने अपने करियर की कई सुपरहिट और या दगार फिल्में दी थीं। इसके अलावा रानी मुखर्जी, काजोल, सैफ अली खान, बोनी कपूर भी शशि के घर पहुंचे।

इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्‍य ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन का मौजूद होना तो लाजमी था।

यह भी पढ़ें: दुखद : जिसके ‘पास’ थी मां, अब वो दुनिया छोड़ गया

शशि के निधन के समय ऋषि मुंबई में मौजूद नहीं थे। वे दिल्‍ली में अपनी फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे। खबर मिलते ही ऋषि तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।

बता दें, शशि कपूर का निधन बीति शाम कोकिलाबेन अस्‍पताल में हुआ था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

LIVE TV