जानिए… कैसे शनिदेव बनाते हैं व्यक्ति को संपन्न और धनवान   

शनिदेवशनिदेव की अपने पिता सूर्य देव से अत्यधिक दूरी के कारण शनिदेव को अंधकारमयी, भावहीन, गुस्सैल माना जाता है परंतु शनि आपके अच्छे और बुरे दोनों कामों का हिसाब रखते है। वे ईमानदार लोगों के लिए यश, धन, पद और सम्मान प्रदान करते है। शनि ही धन-संपत्ति, वैभव और मोक्ष भी देते हैं। कहा जाता है कि शनि देव पापी व्यक्तियों के लिए अत्यंत कष्टकारक हैं परंतु शनि कुछ लोगों को अत्यंत शुभ और श्रेष्ट फल देते हैं।

यह भी पढ़ें:- इन जगहों पर भी होता है पितरों का पिंड दान, बनी रहेगी सुख-शांति

आइए जानते हैं शनिदेव कैसे लोगों को बनाते हैं धनी…

  1. पौष माह में गरीबों को काले चने, काले तिल, उड़द, काले कपड़े आदि का नि:स्वार्थ दान करते हैं, शनि उनसे प्रसन्न रहते हैं।
  2. कुत्तों की सेवा करें अथवा कुत्तों को भोजन देते हैं और उन्हें सताते नहीं हैं। शनिदेव उन्हें कष्टों से मुक्ति देते है।
  3. नेत्रहीनों को राह दिखाकर उनका मार्ग दर्शन करें तो शनिदेव उनके लिए उन्नति के मार्ग खोलते हैं।
  4. शनिवार का उपवास रखकर अपने हिस्से का भोजन गरिबों को दान करें, शनि उनके भण्डार भरते हैं।
  5. जो लोग अपने हाथ-पांव के नाखून निरंतर अंतराल पर काटते हैं व नाखुनों में मैल नहीं जमने देते शनि उनका सैदेव कल्याण करते हैं।
  6. जो लोग जेष्ठा माह में धूप से बचने के लिए काले छातों का दान करते हैं शनिदेव उन पर अपनी छत्र छाया बनाए रखते हैं।
  7. जो व्यक्ति सफाई कर्मियों को सम्मान व आर्थिक अनुदान देते हैं शनिदेव उनको धन प्रदान करते हैं।
  8. जो लोग रोज़ संपूर्ण स्नान कर स्वयं को साफ़ व पवित्र रखते हैं शनिदेव उन्हें कभी कष्ट नहीं देते।
  9. जो लोग मेहनतकश मजदूरों का हक नहीं मारते शनिदेव उन्हें कभी कष्ट नहीं देते।
  10. जो लोग मछली का सेवन नहीं करते तथा मछलियों को दाना डालते हैं शनिदेव उनसे सदैव प्रसन्न रहते हैं।

यह भी पढ़ें:- इन ख़ास वस्तुओं का करें दान, हो जायेंगे मालामाल

देखें वीडियो:-

LIVE TV