Shammi Kapoor Birth Anniversary: 60 के दशक के सुपर स्टार शम्मी कपूर के बारे में जानिए 4 अनसुनी बातें

शम्मी कपूर अपने दशक के सुपर कूल एक्टर्स में से एक हैं। फिल्मों का एक दौर ऐसा भी था जहां एक्टर गाने की शूटिंग में सिर्फ पेड़ के पीछे खड़े रहा करते थे। शम्मी कपूर के फिल्मों में आने से डांस का चलन भी देखने को मिला। लोग शम्मी कपूर के डांस के बहुत बड़े प्रशंशक हुआ करते थे। आज शम्मी कपूर की बर्थ एनवर्सरी है जिसके अवसर पर आज हम आपको बताएंगे शम्मी से जुड़ी रोचक बातों को तो चलिए शुरु करते है-

शम्मी का असली नाम
शम्मी कपूर का जन्म जाने-माने फिल्म निर्देशक पृथ्वीराज कपूर के घर 21 अक्टूबर,1931 को हुआ था। शम्मी कपूर ने भी और सभी एक्टर्स की तरह अपना नाम फिल्मो में आने से पहले बदल लिया था। बतादें कि शम्मी कपूर का असल नाम शमशेर कपूर था।

शम्मी की पहली फिल्म
जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि शम्मी कपूर एक फिल्मी परिवार से थे। शम्मी के पिता पृथ्वीराज का फिल्म जग में सिक्का चलता था। इस कारण वश शमी को फिल्मों में आने के लिए ज्यादा कुछ नही करना पड़ा। बतादें कि शम्मी कपूर ने फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। शम्मी का अदांज और सभी कलाकारों से बिल्कुल अलग देखने को मिलता था।

मुमताज को करते थे पसंद
शम्मी कपूर उस दौर की काफी चर्चित अभिनेत्री मुमताज को बेहद पसंद करते थे। शम्मी कपूर ने मुमताज को महज़ 18 साल की उम्र में ही शादी के लिए अपना प्रस्ताव रखा था पर मुमताज इसके लिए नही मानी थी। मुमताज के मना करने के पीछे का कारण यह था कि वे चाहते थे कि शादी के बाद मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़ दें। क्योंकि उन दिनों में कपूर घराने की बहुओं को फिल्मों में काम करने की अनुमति नही थी।

इस अभिनेत्री से की शम्मी ने शादी
मुमताज के मना करने के बाद शम्मी कपूर ने आगे चलकर अभिनेत्री गीता बाली से शादी कर ली थी। शम्मी कपूर की शादी को लेकर उनके घर वाले उनसे खुश नही थे। दुख की बात ये रही कि गीता शम्मी का साथ ज्यादा ना दे सकीं और 1965 में चेचक के कारण उनका निधन हो गया। गीता के निधन के बाद शम्मी अदंर से टूट गए थे हालांकि, उन्होंने बाद में नीला देवी से शादी कर ली थी। इस बार शादी में नीला से शम्मी ने कभी भी माँ ना बनने का वचन मांगा था। इसकी वजह यह थी कि नीला को गीता के बच्चों को माँ का प्यार देना था जिसे उन्होंने बड़े अच्छे से निभाया।

LIVE TV