शाहिद की झोली में आया ये बड़ा प्रोजेक्‍ट, अर्जुन को किया रिप्‍लेस

मुंबई। शाहिद कपूर की झोली में एक बड़ा प्रोजेक्‍ट आ गया है। इस प्रोजेक्‍ट के लिए पहले अर्जुन कपूर का नाम सामने आया था। लेकिन मेकर्स ने शाहिद कपूर को ऑफिशियली साइन कर लिया है। इस खबर की पुष्‍टि भी हो गई है।

शाहिद कपूर की झोली में

कुछ दिन पहले ही शाहिद ने अपने फैंस से एक खुशखबरी शेयर की थी। उन्‍होंने पत्‍नी मीरा राजपूत की सेकेंड प्रेग्‍नेंसी की जानकारी दी थी। एक गुड न्‍यूज के बाद शाहिद के फैंस को नई खबर ने दूसरी बड़ी खुशी दे दी है।

शाहिद को एक तेलुगु सुपरहिट फिल्‍म के हिंदी रीमेक के लिए साइन किया गया है। यह फिल्म विजय देवरकोंडा की ‘अर्जुन रेड्डी’ है। पहले इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर का नाम सामने आया था। लेकिन मेकर्स अश्विन वर्डे और मुराद खेतानी ने शाहिद को साइन करके इस फिल्‍म को उनकी झोली में डाल दिया है।

तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्‍टूडेंट पर आधारित है जो गर्लफ्रेंड के मरने के बाद गलत राह पर चलने लगता है। फिल्म में गर्लफ्रेंड का किरदार शालिन पांडे ने अदा किया था। इसके हिंदी रीमेक में शाहिद के अपोजिट यामी गौतम और श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

 यह भी पढ़ें: ट्रोलर्स की लिस्ट में शामिल हुईं झुमा भौदी, मोनालिसा का भरोसा हुआ चकनाचूर

इन दिनों शाहिद ‘बत्‍ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। उनकी पिछली रिलीज ‘पद्मावत’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है।

शाहिद कपूर की झोली में

 

LIVE TV