
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर भगवा लहराने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को टारगेट करते हुए हरियाणा के जींद में एक रैली की। रैली में वे हजारों बाइकों के समूह के साथ शामिल हुए। बता दें पिछली बार भी शाह ने चुनावी शतरंज की सभी मोहरे संसदीय चुनाव से ही बिठाना शुरू किया था, जिसके बाद चुनावी बिगुल फूंकते हुए उन्होंने कई राज्यों में पैठ जमाने के साथ केंद्र पर कब्ज़ा किया। इस बार भी उनकी शुरुआत देख कुछ ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है।
#PNBScam: आरोपी नीरव मोदी ने छोड़ा देश, 6 महीने में किया 6400 करोड़ लौटाने का वादा
खबरों के मुताबिक़ रैली में शाह ने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से बीजेपी ने मिशन 2019 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के लिए नींव रख दी गई है, अब इस पर इमारत खड़ी करने का काम देश की जनता को करना है।
शाह ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों, खिलाड़ियों और किसानों की धरती है। देश में आज तक कोई भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ, जिसमें प्रदेश के वीर जवानों ने शहादत न दी हो। ये हरियाणा की ही भूमि है, जिसने देश के अन्न के भंडार भर दिए।
पूर्वोत्तर में न्यू इंडिया बनाने को तैयार मोदी, कहा- पूरा देश देखेगा विकास की चमक
अमित शाह ने लोगों को और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को रैली की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। अमित शाह ने हरियाणा के बलिदानियों को भी नमन किया। हरियाणा की उन वीर मांओं का अभिवादन किया, जिन्होंने देश के बहादुर सपूत दिए।
अमित शाह ने पार्टी को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की। साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। आगे भी लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा सरकारी खर्चे पर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी का शासन हमेशा स्वच्छ और घोटालों से रहित रहा है। बीजेपी सरकार हमेशा से ही किसानों की भलाई के प्रति संजीदा रही है और रहेगी।
वन रैंक वन पेंशन की मांग मोदी सरकार ने पूरी की। साढ़े तीन करोड़ मांओं को फ्री गैस चूल्हा बीजेपी सरकार ने दिया।
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने वो काम कर दिखाया है, जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई।
पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी के खिलाफ एक्शन, 12 जगहों पर ED के छापे
इसलिए आज देश की जनता को लगता है कि ये उनकी अपनी सरकार है। बीजेपी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है, जिस पर विरोधी उंगली तक नहीं उठा सकते।
बता दें अमित शाह हेलीकॉप्टर से जींद पहुंचे। वहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया।
रैली में पहुंचने पर लोगों ने अमित शाह का तालियों से स्वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। रैली में हरियाणा के 17 हजार बूथों से रैली में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
उधर, रैली के विरोध प्रदर्शन करने सभास्थल की ओर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है। खबर है कि वह अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। रैली के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
देखें वीडियो :-