SGPI में गृहमंत्री शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के SGPI अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टर्स से ली। करीब 10 मीनट तक गृह मंत्री अमित शाह हॉस्पिटल में रहे। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पिछले 21 जून से बीमार चल रहे हैं। पहले उन्हें लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती करवाया गया था। जांच के दौरान उनमें अनियंत्रित ब्लड शुगर, एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत पाई गई। साथ ही मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का पाया गया। इसके अलावा माइनर हार्ट अटैक के भी लक्षण थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उन्हें उसी दिन पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

SGPGI के मुताबिक, कल्याण सिंह के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। इसमें डॉ. बनानी पोद्दार, डॉ. अफजल अजीम, डॉ. नारायन प्रसाद, डॉ. सुनील प्रधान, डॉ. पालीवाल, डॉ. ईश भाटिया, डॉ. अमित केसरी हैं। यह पैनल कल्याण सिंह की जांच और इलाज कर रहा है।

LIVE TV