विदेशी मछलियों और समुद्री खाने का केन्द्र है भारत, चिकन-मटन के अलावा सीफूड भी बनता जा रहा है भारतीयों की पसंद

भारत विदेशी मछलियों और समुद्री खाने से भरा पड़ा हुआ है। मछलियों और अन्य समुद्री उत्पादों की काफी वैरायटी भारत के समुद्री तटों पर मौजूद है, जो भारत को दुनिया के प्रमुख समुद्री खाद्य निर्यातकों और व्यापारियों में से एक बनाता है। चिकन-मटन के अलावा अब लोग सीफूड भी काफी पसंद करते हैं।

गोवा और केरल में अधिकतर लोग रोजाना सीफूड का सेवन करते हैं। सीफूड हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पश्चिम बंगाल की मछली करी तो दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय है और चावल के साथ उसका स्वाद और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। भारत में लोगों द्वारा खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा सीफूड- मछली (fish), केकड़ा (crab) और झींगे(prawns) हैं।

फिश(Fish)
भारतीय में मछली व्यंजन का एक खास हिस्सा है। मछली को पकाने के बहुत सारे तरीके हैं जैसे कुछ लोग इसे फ्राई करके खाते हैं और कुछ करी के रूप में इसका सेवन करते हैं। हर राज्य में फिश पकाने का अपना अनोखा तरीका होता है। केरल और गोवा में स्वादिष्ट मछली के कई व्यंजन शामिल हैं। बंगाली खाने का मछली एक अभिन्न् हिस्सा हैं।

प्रॉन्स( झींगा)
भारत के तटीय क्षेत्रों में झींगा एक प्रमुख डिश है। तवा और मसाला झींगे सबसे स्वादिष्ट माने जाते हैं। भारतीय झींगों से बने व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इनको पकाने में बहुत कम समय लगता है। प्रॉन्स का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे जैतून के तेल, मिर्च और कुछ भारतीय मसालों के साथ पकाया जाता है।

केकड़ा(Crab)
केकड़ा भारत में सबसे पसंदीदा समुद्री व्यंजनों में से एक है। केकड़ा तंदूरी, केकड़ा करी और केकड़े सूप भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। मसालेदार भारतीय केकड़ा करी (Spicy Indian crab curry) कम लौ पर मसाले और नारियल के मिश्रण के साथ पकाई जाती है। यह करी ठंड के मौसम में और स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती है।

लॉबस्टर(Lobster)
भारत में लॉबस्टर की डिश बहुत ही पॉपुलर हैं और सबसे ज्यादा यह शादी-पार्टी के मौके पर बनाई जाती हैं। लॉबस्टर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध समुद्री भोजन है। इसे ग्रिल और बेक भी कर सकते है। कभी क्रैब और प्रॉन्स की जगह मसाला लॉबस्टर खाए तो पता चले की लॉबस्टर लंच के लिए सबसे परफेक्ट सीफूड है।

स्क्विड (Squid)
स्क्विड भारतीय समुद्री भोजन के मेन्यू में एक नई डिश की प्रस्तुति है। फ्राइड स्क्विड और स्क्विड चिली फ्राई सबसे पसंदीदा सीफूड माना जाता हैं।

ओएस्टर (Oyster)
ओएस्टर बहुत ही मशहूर और महंगी डिश है। अलग-अलग प्रकार से ऑयस्टर्स को तैयार किया जा सकता है। जैसे ब्रोइलेंड ऑयस्टर्स या डीप फ्राइड ऑयस्टर्स। भारतीय समुद्री व्यंजनों में घोंघे (snails) भी शामिल हैं, जिन्हें बेगई (Baigai) नाम से जाना जाता है। भारत में कई जगह घोंघे एक पॉपुलर फूड के तौर पर खाए जाते हैं। यह धान के खेतों, झील और नदियों में पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े-यह बन सकते है चाय और कॉफी के विकल्प, पढ़े पूरी जानकारी

LIVE TV