Sawan Somvar 2021 : भूलकर भी ना करें ये काम शिव हो जाएंगे नाराज

सावन माह ( Sawan 2021 ) 25 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही इस माह को धार्मिक कार्यों के लिए अति पावन माना जाता है। इस पूरे माह भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा पूरे विधि विधान से करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पूजा के दौरान हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि गलत तरीके से पूजा करने से शिव कुपित हो जाते हैं। भोलेनाथ जब कुपित होते हैं, तब भक्तों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ विशेष सावधानियां होती हैं। जिन्हें ध्यान रखना अति आवश्यक होता है।

सावन मास ( Sawan 2021 ) में शिव पूजा के लिए रखें ये सावधानी

-भगवान शिव की पूजा में शंख और शंख के जल का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

-महादेव की पूजा करते समय भगवान शिव को केतकी के फूल न चढ़ाएं।

-शिव भगवान की पूजा में तुलसी का पत्ता, नारियल का पानी चढ़ाना वर्जित होता है, मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी नाराज हो जाते हैं और पूजा खंडित हो जाती है।

-शिव पूजा में खंडित अक्षत नहीं चढ़ाना चाहिए, इससे भोलेनाथ कुपित होते हैं।

-भगवान शिव को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से ही जल चढ़ाना चाहिए, अन्य बर्तनों से जल चढ़ाने से भोलेनाथ नाराज होते हैं।

-शिव भक्तों को सावन के महीने में सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

-इस महीने में इन्हें प्याज- लहसुन, मांसाहरी भोजन खाना सख्त मना होता है, ऐसा न करने पर भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।

LIVE TV