संजय निरूपम ने किया निवेदन, भाजपा के झूठ पर विश्वास न करें रतन टाटा और माधुरी दीक्षित

मुंबई| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह अपने ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की तो अगले दिन गुरुवार को मुंबई कांग्रेस ने इन लोगों से ‘भाजपा के झूठ पर विश्वास न करने’ की अपील की। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने पत्र लिखकर टाटा और माधुरी से भाजपा सरकार के सत्य को समझने का आग्रह किया और कहा, “सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है।”

sanjay nirupam

उन्होंने पत्र में कहा, “रतन टाटा, मैं आपसे विनती करता हूं कि आप सत्य को समझें और अमित शाह के झूठ पर विश्वास न करें। मैं आपको एक पुस्तिका भेज रहा हूं, जो आपको स्पष्ट रूप से बताएगा कि भाजपा बीते चार साल में देश के लोगों की भलाई के लिए कुछ भी नहीं कर पाई।”

निरूपम ने रतन टाटा को यह भी याद दिलाया कि कैसे उन्होंने जीवनभर धर्मनिरपेक्ष ताकतों का समर्थन किया है और दूसरी तरफ भाजपा ने स्पष्ट रूप से देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बर्बाद किया है।

निरूपम ने माधुरी को लिखे पत्र में कहा, “एक कलाकार के तौर पर, आप समझ सकती हैं कि कैसे रचनात्मक क्षेत्र में लोग एक साथ काम करते हैं और भाजपा के शासन में इस पर भी हमला किया गया। हमें साथ मिलकर इन ताकतों को आगे बढ़ने से रोकना चाहिए।”

यह भी पढ़े: सारी बंदिशे तोड़ आरएसएस मुख्यालय पहुंचे प्रणब द, हेडगेवार को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने दोनों को लिखे पत्र में कहा, “पिछले चार वर्षो में, भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है, चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो, सामाजिक सौहार्द की बात हो या अंतर्राष्ट्रीय संबंध, इन्हें अब अपनी विफलताओं को ढकने के लिए नए-नए जुमले गढ़ते हुए एक साल गुजारना है।”

LIVE TV