फैंस की उम्मीद पर फिरा पानी, अब अगले साल फरार होंगे संदीप और पिंकी
मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। अगस्त में रिलीज होने वाली इनकी जिस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, वह अब पोस्टपोन हो गई है। अर्जुन और परिणीति की अपकमिंग फिल्म ‘संदीप और पंकी फरार’ पोस्टपोन कर दी गई है।
यश राज फिल्म्स की ओर से इसकी पूरी डिटेल जानकारी दी गई है। संदीप और पिंकी फरार को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। पहले 3 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी।
फिल्म के मेकर्स इसे दशहरे के मौके पर उतारना चाहते थे। लेकिन दो स्टार्स की दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ उस डेट पर रिलीज हो रही है। इसलिए ऐसा न हो सका। फिल्म के टलने की असली वजह शूटिंग लोकेशन का मौसम है। मौसम बिगड़ने की वजह से शूटिंग तय समय पर पूरी नहीं हो पाई, जिसकी वजह से बाकी काम टलता गया।
यशराज फिल्म्स में वितरण उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा के मुताबिक, ‘अर्जुन और परिणीति की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ इस साल दशहरा पर रिलीज होगी और निर्माताओं ने कुछ समय पहले इस तारीख की घोषणा की थी। हमारे लिए उनकी फिल्म की रिलीज को स्थानांतरित करने का अनुरोध करना गलत होगा।’
यह भी पढ़ें: सलमान ने फिर दिखाई दरियादिली, इस यंग टैलेंट के लिए बने गॉडफादर
उन्होंने कहा, ‘साथ ही, हम इन दोनों फिल्मों के बीच एक अंतर रखना चाहते थे क्योंकि इनमें समान कलाकार हैं और इस वर्ष के बेहद व्यस्त रिलीज कैलेंडर को देखते हुए, हमें लगता है कि हमारी फिल्म के लिए 1 मार्च बेस्ट डेट है।’
अर्जुन और परिणीति फिल्म ‘इश्कजादे’ के बाद ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘संदीप और पंकी फरार’ में फिर से साथ दिखाई देंगे।
#SandeepAurPinkyFaraar set to release on March 1, 2019@arjunk26 | @ParineetiChopra | #DibakarBanerjee | @SAPFTheFilm
— Yash Raj Films (@yrf) May 31, 2018
#SandeepAurPinkyFaraar @arjunk26 | @ParineetiChopra | #DibakarBanerjee | @SAPFTheFilm pic.twitter.com/W5Q8grrZ27
— Yash Raj Films (@yrf) May 31, 2018
Check out Parineeti Chopra’s look from YRF’s #SandeepAurPinkyFaraar… She will be seen as an ambitious girl from the corporate world… Costars Arjun Kapoor… Dibakar Banerjee directs… 3 Aug 2018 release. pic.twitter.com/wRRTaBOIuy
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 13, 2017